• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    जनदर्शन में प्राप्त आवेदनो का अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 29, 2024
    Spread the love

    रायगढ़, 29 अक्टूबर 2024/ जिला स्तरीय आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी मांग एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन दिए। जनदर्शन में राशन कार्ड, चिकित्सा, आवास निर्माण, आर्थिक सहायता राशि जैसे विभिन्न आवेदन भी प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय ने जनदर्शन में लोगों की समस्याएं, शिकायतें सुनी और उनसे आवेदन प्राप्त किए।
                 स्वामी आत्मानंद शा.उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल कोतरा, रायगढ़ के शाला प्रबंध एवं विकास समिति के लोग सेजेस कोतरा के मुख्य गेट जीर्णोद्धार कराने संबंधी आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मुख्य गेट में जीर्णाेद्धार मरम्मत किया जा रहा है। जिसकी ऊॅंचाई एवं चौड़ाई भविष्य को देखते हुए कम हो जा रही है। जिससे बड़ी गाडिय़ां के प्रवेश में असुविधा होगी। उन्होंने इसकी चौड़ाई एवं ऊंचाई बढ़वाकर जीर्णोद्धार कराने की बात कही। ग्राम-कोतरा के ललित कुमार पटेल नाली एवं गली को पक्का कराने हेतु आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि उनके घर के सामने जो गली गयी है वह कच्चा रास्ता है और घर के सामने ही अन्य लोगों का पानी बह रहा है। जिससे गली में पूरी तरह से गंदगी फैली हुई है और बदबू आ रही है। जिससे बीमारी फैलने की आशंका है। भोलाराम निषाद ड्रायविंग लाईसेंस जारी कराये जाने संबंधी आवेदन लेकर आये थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने रायगढ़ परिवहन विभाग में ड्रायविंग लाईसेंस के लिए आवेदन किया था। विभागीय नियमानुसार सारे दस्तावेज भी जमा कर दिए गए है और ड्रायविंग टेस्ट भी हो चुका है। बीते एक साल के बावजूद भी आज दिनांक तक ड्रायविंग लाईसेंस अप्राप्त है। अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर यथासंभव निराकरण के निर्देश दिए।

    36 thoughts on “जनदर्शन में प्राप्त आवेदनो का अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने त्वरित निराकरण के दिए निर्देश”

    Comments are closed.