• Fri. Oct 9th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय ने की राजस्व और निर्वाचन कार्यों की समीक्षा

Bychattisgarhmint.com

Dec 21, 2023

रायगढ़, 21 दिसम्बर2023/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 की तैयारी और राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण हेतु अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विधान सभा क्षेत्रवार लंबित फार्म-6, 7 एवं 8 के निराकरण की स्थिति, आयोग द्वारा निर्धारित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारी, डीएसई एवं पीएसई के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। जिन मतदान केंद्रों में मतदान प्रतिशत अपेक्षा अनुरूप नहीं रहा है या विगत विधानसभा निर्वाचन-2018 की तुलना में मतदान प्रतिशत घटा है, ऐसे सभी मतदान केद्रों के बूथ लेवल ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र हेतु डिप्टी कलेक्टर एवं संयुक्त कलेक्टर स्टार के अधिकारियों को विशेष आब्जर्वर नियुक्त किया गया है उन सभी अधिकारियों को चिन्हित मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु कार्य योजना तैयार कर काम करने और एक सप्ताह के भीतर कलेक्टर के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। राजस्व मामलों का निराकरण समय-सीमा में नहीं करने और और इस संबंध में प्राप्त शिकायतें सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। भू-अभिलेख शाखा के कतिपय लापरवाह कर्मचारियों को अपने कार्य पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री डी.आर.रात्रे, डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश मोर, डिप्टी कलेक्टर श्री शिव कुमार कंवर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चन्द्रा, उपायुक्त नगर निगम श्री सुतीक्षण यादव सहित संबंधित सभी राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

181 thoughts on “अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय ने की राजस्व और निर्वाचन कार्यों की समीक्षा”

Comments are closed.