• Wed. Nov 4th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    डोर टू डोर दी जा रही है सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग देने की समझाइश

    Bychattisgarhmint.com

    May 13, 2024
    Spread the love


    हर रोज किया जा रहा है वार्डों में निरीक्षण
    मिक्स कचरा देने और बाहर कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध की जा रही है चालानी कार्रवाई



    रायगढ़। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सॉलिड वेस्ट प्रबंधन के तहत डोर टू डोर सूखा एवं गीला और सेनेटरी हजार्ड कचरे को अलग-अलग देने की समझाइश दी जा रही है। इसके लिए प्रति दिवस वार्डों में मिशन प्रेरक, सफाई दरोगा, स्वच्छता दीदी द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है और घरों में मार्किंग भी की जा रही है।
    निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी के निर्देश पर वार्डों में स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रति दिवस संबंधित वार्डों में स्वच्छ भारत मिशन प्रेरक, सफाई दरोगा एस एल आर एम सुपरवाइजर स्वच्छता दीदी द्वारा वार्डों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान प्रत्येक घरों में रहने वाले वार्डवासियों को सूखा एवं गीला और सेनेटरी, हजार्ड कचरे को अलग-अलग देने की समझाइश दी जा रही है। इस दौरान वार्ड के घरों में सूखा एवं गीला कचरा देने, नहीं देने और मिक्स कचरा देने संबंधित मार्किंग भी किया जा रहा है। मिक्स कचरा देने वालों को सूखा एवं गीला कचरा, सेनेटरी और हजार्ड कचरे की श्रेणी को बताई जा रही है और उन्हें सभी तरह के कचरे को अलग-अलग रूप में देने की अपील की जा रही है। वार्डों में मिक्स कचरा देने और बाहर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। वर्तमान में सभी वार्डों के 80 प्रतिशत तक सूखा एवं गीला और सेनेटरी, हजार्ड कचरे को अलग-अलग दिया जा रहा है, जिसे सत प्रतिशत पूरे शहर में सूखा एवं गीला और सेनेटरी, हजार्ड कचरा लेने का लक्ष्य रखा गया है। स्वच्छ भारत मिशन प्रेरक, सफाई दरोगा, एसएलआरएम सेंटर सुपरवाइजर, स्वच्छता दीदियों को प्रति दिवस वार्डों में निरीक्षण करने और लोगों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की जानकारी के तहत सूखा, गीला और सेनेटरी हजार्ड कचरे की जानकारी देने, इसे अलग-अलग रूप में स्वच्छता दीदियों को देने और वार्डों में कहीं पर भी कचरा नहीं फेंकने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के दौरान मिले सूखा एवं गीला कचरा को प्रति दिवस वजन कर इसे रजिस्टर पर संधारित भी किया जा रहा है।

    3 thoughts on “डोर टू डोर दी जा रही है सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग देने की समझाइश”
    1. Здесь доступны как классические игровые автоматы, так и современные видеослоты.
      Casino Pinco
      Все транзакции защищены современными технологиями.

    2. После разговора о ставках изучал обзор мобильных приложений букмекеров https://komanda-ua.com/novosti/42794-vybor-platformy-dlya-deneg-7-proverennyh-kriteriev.html, материал про букмекеров оказался полезным.

    Comments are closed.