• Sat. Jun 6th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

अग्निवीर भर्ती : सारंगढ़ और बिलाईगढ़ से परीक्षार्थी को लेकर बस हुई रवाना

Bychattisgarhmint.com

Dec 17, 2023

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के लिए जीडी परीक्षा 18 दिसंबर को और टेक्निकल परीक्षा 20 दिसंबर

कोसारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 दिसंबर 2023/ कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के आवेदकों के लिए भर्ती रैली स्थल जांजगीर तक पहुंचने के लिए निःशुल्क वाहन सुविधा व्यवस्था की गई है। श्री पुरुषोत्तम स्वर्णकार सहायक संचालक, जिला कौशल विकास प्राधिकरण, नगरपालिका सारंगढ़ के श्री रोशन यादव सहायक ग्रेड 2 के द्वारा सारंगढ़ से और श्री आदर्श तंबोली सहायक ग्रेड 3, अध्यापक एवं श्री तनिष जांगडे के द्वार बिलाईगढ़ में युवाओं को संपर्क और समन्वय कर युवाओं का बस रवाना किया गया। उल्लेखनीय है कि अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली अंतर्गत अप्रैल 2023 में ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में उत्तीर्ण युवाओं का शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती परीक्षा 15 दिसंबर से 23 दिसंबर 2023 तक पुलिस लाईन खोखरा भांठा जांजगीर में आयोजन किया जा रहा है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए जनरल ड्यूटी हेतु परीक्षा 18 दिसंबर 2023 को और टेक्निकल-ट्रेडसमेन-क्लर्क भर्ती परीक्षा 20 दिसंबर 2023 को निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन जांजगीर चांपा द्वारा आवेदकों के लिए आवास व्यवस्था की गई है।

524 thoughts on “अग्निवीर भर्ती : सारंगढ़ और बिलाईगढ़ से परीक्षार्थी को लेकर बस हुई रवाना”
  1. наркологическая помощь на дому в воронеже [url=https://narkolog-na-dom-voronezh-13.ru]https://narkolog-na-dom-voronezh-13.ru[/url]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *