• Wed. Oct 28th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन धमतरी में 10 से 24 जनवरी तक

    Bychattisgarhmint.com

    Jan 9, 2026
    Spread the love

    रायगढ़ जिले के 133 उम्मीदवार होंगे शामिल

    रायगढ़, 9 जनवरी 2026/ भारतीय थलसेना द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में सफल युवाओं के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाएं 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक इंडोर स्टेडियम, धमतरी में आयोजित की जा रही हैं।
    जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मई-जून 2025 में आयोजित सीईई परीक्षा में रायगढ़ जिले से कुल 133 उम्मीदवार सफल हुए हैं। इन सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों में भर्ती रैली में सम्मिलित होना अनिवार्य है। पदों के अनुसार अभ्यर्थियों की उपस्थिति की तिथि इस प्रकार निर्धारित की गई है। इनमें AV GD –के लिए 15 जनवरी, AV Tdn (10वीं) के लिए 20 जनवरी एवं AV TT, AV CIK/SKT, AV Tdn (8वीं) के लिए 21 जनवरी 2026 है। भर्ती रैली का आयोजन इंडोर स्टेडियम, धमतरी में किया जाएगा।
    भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन धमतरी द्वारा ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित नोडल अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इनमें सोनकर भवन, रामबाग, विंध्यवासिनी वार्ड, धमतरी में श्री अश्वनी पाठकर, मोबा. नं. 81033-50625, रैनबसेरा, जिला अस्पताल के पास, धमतरी में श्री राजकुमार सिन्हा मोबा, 98279-74636, सामुदायिक भवन, मराठा मंगल भवन के पास, मराठा पारा, धमतरी-श्री गिरीश गजपाल मोबा. 78983-88835 एवं राखेचा भवन, साल्हेवार पारा रोड, धमतरी में श्री चेतन साहू मोबा. 73987-34489 में संपर्क कर सकते है। प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ भर्ती रैली में शामिल हो सकते है।