• Fri. Apr 24th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

अग्निवीर भर्ती: पंजीकृत युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, 30 अप्रैल तक करें रजिस्ट्रेशन

Bychattisgarhmint.com

Apr 23, 2026


प्रशिक्षण 4 मई से 4 जून तक होगा संचालित

रायगढ़, 23 अप्रैल 2026/ अग्निवीर थल सेना भर्ती 2026-27 में ऑनलाईन पंजीकृत आवेदकों को प्रारंभिक परीक्षा हेतु कोचिंग (प्रशिक्षण) प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए आवेदकों को 30 अप्रैल तक रोजगार विभाग के पोर्टल  www.erojgar.cg.gov.in/Chhattisgarh Rojgar App    में ऑनलाईन पंजीयन करना अनिवार्य है। पंजीकृत आवेदकों को 4 मई से 4 जून 2026 तक निःशुल्क कोचिंग (प्रशिक्षण) प्रदान किया जाएगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीयन सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *