• Tue. Oct 27th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की एक और बड़ी सफलता, बाइक चोरी के फरार आरोपी को कुनकुरी से किया गिरफ्तार

    Bychattisgarhmint.com

    Jul 3, 2026
    Spread the love

    वर्ष 2024 में सिसरिंगा बस स्टैंड से चोरी हुई बाइक के मामले में फरार आरोपी बजरंग सोनी पुलिस गिरफ्त में

    सह–आरोपी की गिरफ्तारी के बाद से फरार चल रहा था आरोपी, मुखबिर की सूचना पर जशपुर में दबिश देकर पकड़ा गया

    फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए रायगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी

    03 जुलाई, रायगढ़।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे *“ऑपरेशन क्लीन हंट”* के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने वर्ष 2024 के बाइक चोरी प्रकरण में फरार आरोपी *बजरंग सोनी* को जिला जशपुर के कुनकुरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम आमानाय (साजापाली) निवासी देवानसाय कोरवा ने दिनांक 10 अगस्त 2024 को थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 05 अगस्त 2024 की शाम अपनी *हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BA 5173* से ग्राम सिसरिंगा बाजार सामान खरीदने गया था। बस स्टैंड के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर किराना दुकान में गया और वापस लौटने पर उसकी मोटरसाइकिल तथा उसमें रखा मोबाइल फोन गायब मिला। आसपास तलाश करने के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 212/2024 धारा 303(2) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान दिनांक *04 अक्टूबर 2024* को पुलिस ने सह-आरोपी *अमरनाथ सोनी* को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की थी। पूछताछ में उसने अपने साथी *बजरंग सोनी* के साथ मिलकर बाइक चोरी करना स्वीकार किया था। इसके बाद से बजरंग सोनी लगातार फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध न्यायालय में पृथक चालान प्रस्तुत किया गया था। *“ऑपरेशन क्लीन हंट”* के तहत फरार आरोपियों की तलाश के दौरान धरमजयगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बजरंग सोनी अपने गृह क्षेत्र नवाटोली धुमाडांड, थाना कुनकुरी, जिला जशपुर आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगडे, प्रधान आरक्षक जगीत राठिया और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

    गिरफ्तार आरोपी :
    बजरंग सोनी पिता स्वर्गीय जगेश्वर सोनी, उम्र 45 वर्ष, निवासी नवाटोली धुमाडांड (बुढीडेरा), थाना कुनकुरी, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)।

    👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश— *"फरार अपराधियों को कानून के शिकंजे से बचने का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। चाहे अपराध पुराना हो या नया, प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उसे न्यायालय तक पहुंचाना रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है।"*

    One thought on ““ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की एक और बड़ी सफलता, बाइक चोरी के फरार आरोपी को कुनकुरी से किया गिरफ्तार”

    Comments are closed.