दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
रायगढ़, 15 जून 2026/ भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 03 दिसम्बर 2026 को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में पात्र दिव्यांगजन एवं संबंधित श्रेणियों के योग्य आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन एवं नामांकन आमंत्रित किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र आवेदक भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल www.awards.gov.in पर निर्धारित श्रेणियों के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन एवं नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
राष्ट्रीय पुरस्कारों का उद्देश्य दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, सामाजिक समावेशन, आत्मनिर्भरता तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले दिव्यांग व्यक्तियों, संस्थाओं, नियोक्ताओं एवं संगठनों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करना है। यह पुरस्कार दिव्यांगजनों के अधिकारों और उनके योगदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। समाज कल्याण विभाग ने जिले के पात्र दिव्यांगजनों, संस्थाओं एवं संबंधित श्रेणियों के योग्य आवेदकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। इच्छुक आवेदक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर जाकर विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता की शर्तें एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं। विभाग ने अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए समाज कल्याण विभाग, रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।

References:
Hard rock casino hollywood fl https://casualtipp.com/
References:
Legiano Casino Paysafecard telegra.ph
References:
Legiano Casino Auszahlungslimit liveactionzone.com
References:
Legiano Casino sicher https://gitiplay.com/@jaimiektn0124?page=about
References:
Legiano Casino Code https://music.1mm.hk/consueloseamon
References:
Legiano Casino Meinungen passportyachts.com
References:
Legiano Casino Auszahlung Dauer https://topgtv.com
References:
Legiano Casino Gratis Spins https://romancefrica.com
References:
Legiano Casino Spielen 1mailbox.in
References:
Legiano Casino Sicherheit http://programmplus.ru/