• Wed. Mar 4th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Bychattisgarhmint.com

Feb 15, 2024


रायगढ़, 15 फरवरी 2024/ जिला पंचायत रायगढ़ एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज जिला पंचायत रायगढ़ के सभाकक्ष में किया गया। सीएसआईडीसी रायपुर से श्री भूषण किन्चुक ने योजना के संबंध में विस्तार से पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम जानकारी दी।   
            जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रायगढ़ के मुख्य महाप्रबंधक, श्री संजीव सुखदेवे ने अवगत कराया कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत के तहत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का संचालन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के माध्यम से किया जा रहा है। खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में कार्यरत उद्यमी, स्व-सहायता समूह एवं किसान उत्पादक संगठन इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत व्यक्तिगत निवेशक, स्व-सहायता समूह के सदस्यों द्वारा व्यक्तिगत इकाई की स्थापना या किसान उत्पादक संगठन के द्वारा खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना पर स्वयं का अंशदान कम-से-कम 10 प्रतिशत लगाने की स्थिति में परियोजना लागत का 35 प्रतिशत की दर से अधिकतम 10 लाख रूपये तक पूंजीगत अनुदान प्राप्त करने की पात्रता है। खाद्य प्रसंस्करण में कार्यरत स्वयं सहायता समूहों के प्रति सदस्य को अधिकतम 40 हजार रूपये की प्रारंभिक पूंजी का प्रावधान है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों के लिये सामान्य सुविधा केन्द्र स्थापित करने हेतु 35 प्रतिशत की दर से पूंजीगत अनुदान एवं सामान्य उद्भवन केन्द्र स्थापित करने हेतु अधिकतम 50 प्रतिशत की दर से पूंजीगत अनुदान का प्रावधान है।
           जागरूकता कार्यक्रम में जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, उप संचालक पशुपालन, प्रबंधक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य संबंधित विभागों ने मार्गदर्शन करते हुये खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के महत्व को ध्यान में रखते हुये योजना का लाभ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न बैंक, कृषि विज्ञान केन्द्र, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, कृषक उत्पादक संगठन, डिस्ट्रीक्ट रिसोर्स पर्सन, स्व-सहायता समूह आदि सहित खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में कार्यरत उद्यमी तथा इच्छूक उद्यमीगणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।    

One thought on “प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित”
  1. For those seeking an exceptional online gaming experience, us.com](https://maxispin.us.com/) stands out as a premier destination. At Maxispin Casino, players can enjoy a vast array of pokies, table games, and other thrilling options, all accessible in both demo and real-money modes. The casino offers attractive bonuses, including free spins and a generous welcome offer, along with cashback promotions and engaging tournaments. To ensure a seamless experience, Maxispin provides various payment methods, efficient withdrawal processes, and reliable customer support through live chat. Security is a top priority, with robust safety measures and a strong focus on responsible gambling tools. Players can easily navigate the site, with detailed guides on account creation, verification, and payment methods. Whether you’re interested in high RTP slots, hold and win pokies, or the latest slot releases, Maxispin Casino delivers a user-friendly and secure platform. Explore their terms and conditions, read reviews, and discover why many consider Maxispin a legitimate and trustworthy choice in Australia.
    By prioritizing efficiency, MaxiSpin.us.com assists users in rapidly creating top-tier articles, blogs, and marketing copy.

    **Features of MaxiSpin.us.com**
    By inputting their requirements, users can receive personalized content in just a few minutes.

    **Benefits of Using MaxiSpin.us.com**
    MaxiSpin.us.com provides businesses with a major advantage by simplifying the content creation process.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *