🚨 छाल पुलिस ने बेरियर पर नाकेबंदी कर अवैध परिवहन हो रहे 4 कबाड़ लोड ट्रकों को पकड़ा
🚨 4 आरोपी चालक गिरफ्तार— सभी ट्रकों में अवैध स्क्रैप, किसी के पास वैध दस्तावेज नहीं
🚨 कुल 81 टन से अधिक लोहा, पाइप, एंगल व स्क्रैप जब्त— 48 लाख के वाहनों सहित बड़ी जप्ती कार्रवाई
🚨 ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस की लगतार कार्रवाई जारी है— एसएसपी शशि मोहन सिंह
रायगढ़, 17 अप्रैल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन_प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ के विरुद्ध लगातार दूसरे दिन भी सख्त कार्रवाई जारी रही। इसी क्रम में एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना छाल पुलिस द्वारा थाना बेरियर के पास सघन नाकेबंदी कर कोरबा की ओर से आ रहे चार कबाड़ लोड ट्रकों को पकड़ा गया। कार्रवाई में कुल 81.02 टन लोहे का पाइप, एंगल एवं स्क्रैप जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग34.13 लाख रुपये है, वहीं चारों वाहनों की कीमत करीब 48 लाख रुपये है। इस प्रकार कुल 82.13 लाख रुपये की संपत्ति जप्त कर विधिवत कार्रवाई की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि हाटी से छाल होते हुए घरघोड़ा की ओर अवैध कबाड़ का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नसिर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना के सामने बेरियर में नाकेबंदी कर संदिग्ध ट्रकों को रोका गया। जांच के दौरान ट्रक क्रमांक CG13LA3817 के चालक छोटे लाल यादव निवासी कोरबा, ट्रक CG12S1988 के चालक नरसिंग यादव निवासी कोरबा, ट्रक CG12S1525 के चालक छबिनाथ प्रसाद निवासी कोरबा तथा ट्रक CG12S5839 के चालक अरविंद कुमार सिंह निवासी कोरबा को पकड़ा गया। चारों वाहनों में भारी मात्रा में लोहा, टीना, एंगल एवं स्क्रैप लोड पाया गया, किंतु किसी भी चालक द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। क्रमवार सघन कार्रवाई की गई—
1. थाना छाल क्षेत्र में ट्रक क्रमांक CG13LA3817 को रोककर जांच की गई, जिसमें चालक छोटे लाल यादव पिता स्व. जगन्नाथ प्रसाद, निवासी गोकुलगंज सीतामणी थाना सिटी कोतवाली जिला कोरबा मिला। ट्रक में लगभग 25 टन 100 किलोग्राम लोहा, पाइप, एंगल एवं स्क्रैप लोड था, जिसकी कीमत करीब 10.52 लाख रुपये तथा वाहन की कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर कुल 22.52 लाख रुपये की संपत्ति जप्त कर विधिवत कार्रवाई की गई।
2. थाना छाल क्षेत्र में ट्रक क्रमांक CG12S1988 को पकड़ा गया, जिसे चालक नरसिंग यादव पिता मनबोध यादव, निवासी भदरापारा बाल्को थाना बाल्को जिला कोरबा चला रहा था। वाहन में करीब 24 टन 100 किलोग्राम कबाड़ लोड था, जिसकी अनुमानित कीमत 10.37 लाख रुपये एवं ट्रक की कीमत करीब 12 लाख रुपये है। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर कुल 22.37 लाख रुपये की जप्ती कर कब्जे में लिया गया।
3. थाना छाल क्षेत्र में ट्रक क्रमांक CG12S1525 की जांच की गई, जिसमें चालक छबिनाथ प्रसाद पिता रमाशंकर प्रसाद, निवासी पोड़ी बहार थाना आईटीआई जिला कोरबा मिला। ट्रक में लगभग 16 टन 60 किलोग्राम स्क्रैप कबाड़ लोड था, जिसकी कीमत करीब 6.72 लाख रुपये तथा वाहन की कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर कुल 18.72 लाख रुपये की जप्ती की गई।
4. थाना छाल क्षेत्र में ट्रक क्रमांक CG12S5839 को रोककर जांच की गई, जिसे चालक अरविंद कुमार सिंह पिता शीलानाथ सिंह, निवासी तुलसीनगर थाना सीएसबी जिला कोरबा चला रहा था। वाहन में करीब 15 टन 760 किलोग्राम कबाड़ लोड था, जिसकी कीमत लगभग 6.50 लाख रुपये एवं ट्रक की कीमत करीब 12 लाख रुपये है। कुल 18.50 लाख रुपये की संपत्ति जप्त कर विधिवत कार्रवाई की गई। इन चारों मामलों में अनावेदकों द्वारा किसी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस द्वारा पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर धारा 35 (क) (ड) BNSS एवं 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई तथा अनावेदकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में की गई है जिसमें प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, आरक्षक दिलीप सिदार, सतीश जगत, और उमाशंकर भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध कबाड़ परिवहन के बड़े नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार किया है।
👉 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —
“ऑपरेशन_प्रहार के तहत अवैध कबाड़ के कारोबार, परिवहन और संग्रहण पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त किसी भी व्यक्तियों पर आगे भी कार्रवई जारी रहेगी । उद्योगों एवं व्यापारियों से अपेक्षा है कि वे केवल वैध दस्तावेजों के आधार पर ही कबाड़ का क्रय-विक्रय करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”

References:
Celtic casino topsitenet.com
References:
Scottsdale casinos https://xandervmqi640556.bloggazza.com
References:
Playing roulette flashjournal.space
References:
Casino maryland http://madk-auto.ru