• Fri. Dec 5th, 2025

chattisgarhmint.com

सच की बात है

स्वास्थ्य केन्द्र गांधीनगर में आज जन्म ली बच्ची का हर्षोल्लास मनाया गया जन्म दिन 

Bychattisgarhmint.com

Mar 8, 2025

स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित


रायगढ़, 8 मार्च 2025/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल कुमार जगत के नेतृत्व में आज स्वास्थ्य कार्यालय के सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित किया गया। 
         इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.भानु पटेल, नोडल अधिकारी डॉ.केनन डेनियल, डॉ.सुमित कुमार शैलेन्द्र मंडल, नोडल अधिकारी डॉ.मीना पटेल, डॉ जय कुमारी चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा एवं कार्यालय में कार्यरत सभी स्टॉफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गांधीनगर, जूटमिल रायगढ़ में आज एक बालिका का जन्म हुआ। जिसका उत्सव पूरे हर्र्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खुशी के इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा बालिका का नामकरण शगुन किया गया एवं परिवार को विशेष उपहार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ.जी.एस.पैंकरा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी श्री पी.डी.बस्तिया, जिला प्रबंधक रायगढ़ शहरी एवं अस्पताल परिवार क्षेत्र की मितानिन दीदी उपस्थित रही।

45 thoughts on “स्वास्थ्य केन्द्र गांधीनगर में आज जन्म ली बच्ची का हर्षोल्लास मनाया गया जन्म दिन ”
  1. Официальный сайт Kraken kra44 at безопасная платформа для анонимных операций в darknet. Полный доступ к рынку через актуальные зеркала и onion ссылки.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *