• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    रायगढ़ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में स्थापित है ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन

    Bychattisgarhmint.com

    Aug 8, 2024
    Spread the love

    होल ब्लड, पैक्ड रेड सेल्स, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा, प्लेटलेट कंसंट्रेट और क्रायो प्रेसिपिटेट कम्पोनेंट प्राप्त करने की सुविधा है उपलब्ध
    ‘ई-रक्तकोष’ वेबसाइट से ऑनलाइन चेक की जा सकती है ब्लड कंपोनेंट्स की उपलब्धता

    रायगढ़, 08 अगस्त 2024/ संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शा. चिकित्सालय रायगढ़, (छ.ग.) में पैथोलॉजी विभाग के अंतर्गत रक्तकेन्द्र का संचालन किया जा रहा है। रक्तकेन्द्र में अत्याधुनिक कम्पोनेंट सेपेरेटर उपकरण से होल ब्लड, पैक्ड रेड सेल्स, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा, प्लेटलेट कंसंट्रेट, क्रायो प्रेसिपिटेट कम्पोनेंट की सुविधा उपलब्ध है।
            मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रायगढ़ के अधीक्षक डॉ मनोज कुमार मिंज से प्राप्त जानकारी अनुसार रक्तकेन्द्र द्वारा निर्धारित समयावधि में प्लेटलेट उपलब्ध कराया जाता है। जिसमें चिकित्सालय के रक्तकेन्द्र में प्लेटलेट (RDP) उपलब्ध होने पर मरीज के परिजन को लगभग 45 मिनट के भीतर प्लेटलेट उपलब्ध कराया जाता है। यदि चिकित्सालय के रक्तकेन्द्र में प्लेटलेट (RDP) की उपलब्धता नही होने पर, रक्तदाता से (एक्सचेंज में) सम्पूर्ण रक्त प्राप्त कर, रक्त परीक्षण (एलाईजा एवं अन्य) प्रोसेसिंग (दो चरणों में कम्पोंनेट सेपरेशन) कर, न्यूनतम 03 घंटो में प्लेटलेट (RDP) मरीज के परिजन को उपलब्ध कराया जाता है।
            डॉ मिंज ने बताया कि नेशनल ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल के मापदण्ड अनुसार वर्ष 2022 में शुल्क निर्धारित किया गया है। जिसमें होल ब्लड के लिए 1100 रुपए, पैक्ड रेड सेल्स हेतु 1100 रुपए, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा के लिए 300 रुपए, प्लेटलेट कंसंट्रेट 300 रुपए, क्रायो प्रेसिपिटेट हेतु 200 रूपए निर्धारित किया गया है। वहीं संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शा. चिकित्सालय रायगढ़, (छ.ग.) में भर्ती मरीजों का आयुष्मान कार्ड ब्लॉक कर कम्पोनेंट निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।
    ऑनलाइन चेक कर सकते हैं ब्लड कंपोनेंट्स की उपलब्धता
    सभी ब्लड कंपोनेंट्स के उपलब्धता की जानकारी  www.eraktkosh.in वेबसाईट पर जाकर चेक की जा सकती है।अधिक जानकारी के लिए संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शा. चिकित्सालय रायगढ़, (छ.ग.) के दूरभाष क्रमांक 07762220237 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

    34 thoughts on “रायगढ़ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में स्थापित है ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन”

    Comments are closed.