• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    26 जुलाई को धरमजयगढ़ में लगेगा लर्निंग लायसेंस के लिए शिविर 

    Bychattisgarhmint.com

    Jul 24, 2024
    Spread the love


    रायगढ़, 24 जुलाई 2024/ लर्निंग लायसेंस बनाये जाने के लिए 26 जुलाई 2024 को धरमजयगढ़ के शासकीय आर्ट्स, साइंस एवं कॉमर्स कालेज में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। आवेदक लर्निंग लायसेंस के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, मार्कशीट व पेनकार्ड के साथ उपस्थित हो सकते है। जिसके लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। 
               जिला परिवहन अधिकारी रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाईन आवेदन हेतु शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। इसी तरह परिवहन विभाग को ऑनलाईन फीस/टैक्स भुगतान करने हेतु (प्रत्येक एक हजार रुपये या उसके भाग के लिए) 50 रुपये, लर्निंग लायसेंस हेतु शुल्क 50 रुपये, आवेदन पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज की स्कैनिंग, कम्प्रेसिंग एवं अपलोड (प्रति पेज) 5 रुपये तथा ऑनलाईन आवेदन पूर्ति के संपूर्ण दस्तावेज का प्रिंट आऊ ट शुल्क प्रति पेज 5 रुपये निर्धारित किया गया है जो सुविधा केन्द्र को देय होगा। इसके साथ ही लर्निंग लायसेंस हेतु 1 वर्ग के लिए निर्धारित शासकीय शुल्क -155.40 तथा लर्निंग लायसेंस हेतु 2 वर्ग के लिए निर्धारित शासकीय शुल्क-355.40 है। जनसामान्य नियत तिथि में लर्निंग लायसेंस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठा सकते है। 
    स.क्र./148/ राहुल

    स्थायी लायसेंस परीक्षण कार्य होगा सप्ताह में तीन दिन 
    रायगढ़, 24 जुलाई 2024/ जिला परिवहन कार्यालय रायगढ़ द्वारा स्थायी लायसेंस परीक्षण के लिए समय में परिवर्तन किया गया है। अब से स्थायी लायसेंस परीक्षण का कार्य सप्ताह में सिर्फ तीन दिन होगा। जिला परिवहन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि स्थायी लायसेंस के स्लॉट के कार्य को परिवर्तित कर स्थायी लायसेंस परीक्षण का कार्य सप्ताह में तीन दिवस सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को प्रात: 10 बजे दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। आवेदक उक्त दिवस में स्वयं का वाहन लेकर स्थायी लायसेंस के परीक्षण हेतु शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ में उपस्थित हो सकते है।

    43 thoughts on “26 जुलाई को धरमजयगढ़ में लगेगा लर्निंग लायसेंस के लिए शिविर ”

    Comments are closed.