• Fri. Nov 6th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    अवैध रेत परिवहन करते पूंजीपथरा पुलिस ने 9 ट्रेक्टर को जब्त किया

    Bychattisgarhmint.com

    Aug 24, 2025
    Spread the love

    रायगढ़, 24 अगस्त । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन और डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में थाना पूंजीपथरा पुलिस ने आज सुबह अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार रेत के अवैध परिवहन की सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरायपाली बाजार चौक पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 9 ट्रैक्टर बिना रॉयल्टी रेत का परिवहन करते पकड़े गए। वाहन चालकों द्वारा राॅयल्टी आदि को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर सभी पर *धारा 106(1) BNSS* के तहत कार्रवाई की गई है और सूचना खनिज विभाग को भी दी गई है। थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अवैध शराब, कबाड़ और बहुमूल्य खनिजों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    पकड़े गए ट्रैक्टर और चालक

    1. ट्रैक्टर महेन्द्रा CG 13 X 7801 – चालक धनेश्वर निषाद (गुरदा, थाना खरसिया)
    2. ट्रैक्टर महेन्द्रा CG 13 AS 8723 – चालक तरुण कुमार डनसेना (बरभौना, थाना छाल)
    3. ट्रैक्टर मैक्सी CG 13 AT 0954 – चालक लेखराम राठिया (बरभौना, थाना छाल)
    4. ट्रैक्टर महेन्द्रा (बिना नंबर) – चालक लाल कुमार पटेल (बरभौना, थाना छाल)
    5. ट्रैक्टर महेन्द्रा CG 13 AM 9156 – चालक पवन कुमार राठिया (कुकरीचोरी, थाना छाल)
    6. ट्रैक्टर महेन्द्रा CG 11 DA 5182 – चालक दिलेश्वर डनसेना (बरभौना, थाना छाल)
    7. ट्रैक्टर महेन्द्रा CG 13 BC 8169 – चालक भीमा डनसेना (बरभौना, थाना छाल)
    8. ट्रैक्टर सोनालीका (बिना नंबर) – चालक शेखरचंद डनसेना (बरभौना, थाना छाल)
    9. ट्रैक्टर महेन्द्रा CG 13 BD 2509 – चालक धनंजय डनसेना (बरभौना, थाना छाल)

    कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार, आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, आदिकांत प्रधान, विक्रम कुजूर एवं अन्य हमराह स्टाफ शामिल रहे।