• Wed. Nov 4th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का सीईओ श्री यादव ने अतिशीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

    Bychattisgarhmint.com

    Nov 6, 2024
    Spread the love

    रायगढ़, 6 नवम्बर 2024/ जिला स्तरीय आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी मांग एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन दिए। जनदर्शन में राशन कार्ड, चिकित्सा, आवास निर्माण, आर्थिक सहायता राशि जैसे विभिन्न आवेदन भी प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने जनदर्शन में लोगों की समस्याएं, शिकायतें सुनी और उनसे आवेदन प्राप्त किए। मौके पर एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 
                  ग्राम बैसपाली के रामप्रसाद डनसेना गली में हुए कब्जे को हटाये जाने के संबंध में आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि उनके घर के पास से जो गली गयी हुई है उसमें भूनेश्वर डनसेना के द्वारा कब्जा कर गली को बंद कर दिया गया है। जिससे आने-जाने में परेशानी हो रही है। बांझीनपाली वार्ड नंबर 32 के शांतिलाल चौहान एवं कन्हैया लाल कहरा वेतन एवं ग्रेज्युटी रकम दिलाए जाने के संबंध में आये थे। उन्होंने बताया कि वे दोनों मोहन जूटमिल रायगढ़ में काम करते थे। चूंकि जूटमिल तो बंद हो गया है, लेकिन उनके द्वारा काम किए गए वेतन एवं ग्रेज्युटी का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। उन्होंने वेतन भुगतान एवं ग्रेज्युटी को अतिशीघ्र दिलाने की मांग की। इसी तरह ग्राम ससकोबा के ग्रामीणों ने शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक द्वारा राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत लेकर जनदर्शन पहुचे थे। उन्होंने बताया कि शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक बिहारी लाल द्वारा राशन कार्ड धारकों के घर जाकर फिंगर प्रिंट लेने के बावजूद अक्टूबर माह का चावल वितरण नही किया है। ग्रामवासियों ने राशन दिलाने की मांग करते हुए शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक पर कार्यवाही मांग की। इसी प्रकार ग्राम पंचायत खैरपुर के ग्रामीणों ने अवैध शराब पर कार्यवाही की मांग लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि ग्राम खैरपुर में अत्यधिक मात्रा में महुआ शराब बनाई एवं बेची जाती है। जिससे हमेशा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगे रहता एवं मारपीट होता है। जिससे महिलाओं और बच्चों के साथ पूरा गांव परेशान है। उन्होंने उचित कार्यवाही की मांग की, ताकि गांव को अवैध शराब से मुक्ति मिल सके। ग्राम-देहजरी निवासी रूपेश्वर पटेल प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वे गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करते है। उन्होंने आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। तमनार के राममंदिर चौक के रहवासियों ने नाली निर्माण के कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करने की मांग लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि राममंदिर चौक में जुलाई में नाली निर्माण के लिए खुदाई की गई थी। जिसका कार्य आज पर्यन्त तक प्रारंभ नहीं हुआ है। बारिश में पानी भर जाने से रहवासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं आवागमन एवं छोटे बच्चों के साथ दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। उन्होंने आग्रह किया कि नाली निर्माण के कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण किया जाए ताकि यहां के रहवासियों को राहत मिल सके। सीईओ जिला पंचायत श्री यादव ने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

    39 thoughts on “जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का सीईओ श्री यादव ने अतिशीघ्र निराकरण के दिए निर्देश”
    1. The using the API process is simple and the stable performance makes it even better. The mobile app makes daily use simple.

    Comments are closed.