• Sat. Sep 26th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के प्रतिमा का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे अनावरण 

Bychattisgarhmint.com

Feb 1, 2024


मुख्यमंत्री श्री साय 2 फरवरी को आयेंगे रायगढ़ प्रवास पर, तुरंगा में आयोजित अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन में भी होंगे शामिल 

रायगढ़, 1 फरवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कल 2 फरवरी को एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर आयेंगे। इस दौरान वे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही ग्राम तुरंगा में आयोजित अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन भी शामिल होंगे। 
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 2 फरवरी को प्रात: 11.10 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे इंद्रप्रस्थ स्टेडियम पुसौर आयेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 12.15 बजे पुसौर विकासखण्ड के ग्राम-तुरंगा पहुंचेंगे एवं आर्ष गुरूकुल आश्रम तुरंगा में आयोजित अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन में कार्यक्रम शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 1.45 बजे पुसौर तुरंगा से प्रस्थान कर दोपहर 2.5 बजे डिग्री कालेज लाल मैदान हेलीपेड रायगढ़ आयेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 2.10 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ आयेंगे एवं प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 2.45 बजे डिग्री कालेज लाल मैदान से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

38 thoughts on “शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के प्रतिमा का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे अनावरण ”

Comments are closed.