• Wed. Nov 4th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत बच्चों का कराया गया शैक्षणिक भ्रमण, बच्चों ने दिखाई विशेष रुचि

    Bychattisgarhmint.com

    Mar 4, 2024
    Spread the love


    रायगढ़, 3 मार्च 2024/ राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत प्रारंभिक स्तर के बच्चों का स्थानीय दर्शनीय स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। विभिन्न विकासखंडों से आए हुए 200 बच्चों को रायगढ़ के पुरातात्विक संग्रहालय, कोसमनारा स्थित बाबा धाम, कलेक्ट्रेट परिसर, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आदि का भ्रमण कर उनकी कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। आईटीआई में मशीनों के संचालन तथा कलपुर्जे की डिजाइन में विशेष रुचि दिखाई। संस्थान के उप प्राचार्य श्री नागेश के द्वारा विस्तार से संस्थान में संचालित कोर्स के विषय में बताया। भ्रमण के अंत में बाबा धाम स्थित गार्डन में बच्चों के लिए झूले तथा मनोरंजन की व्यवस्था की गई। भ्रमण के अंत में सभी बच्चों को जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी बाखला तथा समग्र शिक्षा अभियान के डीएमसी श्री नरेंद्र चौधरी, कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी  श्री आलोक स्वर्णकार, वरिष्ठ एपीसी भुवनेश्वर पटेल तथा भूपेद्र पटेल  के द्वारा संबोधित किया गया। 
    कलेक्टर परिसर में भ्रमण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री शर्मा के द्वारा भी बच्चों को संबोधित कर कलेक्टर की कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया। कलेक्टर परिसर के भ्रमण दौरान कई बच्चो ने आगे चलकर कलेक्टर बनने की मंशा जाहिर की। भ्रमण पश्चात बच्चों से प्रतिक्रिया लिए जाने पर सभी बच्चों के द्वारा इस प्रकार के भ्रमण कार्यक्रम की सतत रूप से होने के लिए कहा। भ्रमण के दौरान बीआरसी श्री मनोज अग्रवाल सीएससी श्री राजकमल पटेल, विकास पटेल, जगत राम जाफरी, सौरभ पटेल ईश्वर प्रसाद पटेल सभी विकासखंडों से आए हुए प्रभारी शिक्षक ने सहयोग प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत प्रारंभिक स्तर के बच्चों का स्थानीय स्तर तथा सेकेंडरी स्तर के बच्चों का जिले से बाहर भ्रमण कराया जाता है। इस वर्ष विभिन्न विकास खंडों के 200 बच्चों को स्थानीय स्तर पर भ्रमण कराया गया।

    34 thoughts on “समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत बच्चों का कराया गया शैक्षणिक भ्रमण, बच्चों ने दिखाई विशेष रुचि”

    Comments are closed.