• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    स्वच्छता ही सेवा के तहत केवड़ा बड़ी बस स्टैंड की की गई सफाई और धुलाई

    Bychattisgarhmint.com

    Sep 19, 2023
    Spread the love

    निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं सामाजिक संगठन पदाधिकारियों ने लिया भागरायगढ़। इंडियन प्रीमियर लीग की तरह ही अपने शहर को स्वच्छ रखने इंडियन स्वच्छता लीग स्वच्छता ही सेवा 2.0 शुरू हो चुका है। इसमें प्रति दिवस विभिन्न स्थानों की स्वच्छता और स्वच्छता के प्रति कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को निगम प्रशासन द्वारा केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड और परिसर की सफाई धुलाई के साथ जन जागरूकता अभियान चलाई गई।महापौर श्रीमती जानकी काटजू एवं निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी के निर्देशन में स्वछता ही सेवा – क्लीनलीनेस ड्राइव के तहत प्रति दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार की सुबह 8:00 बजे से निगम के अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण और सामाजिक सेवा संगठन के पदाधिकारी केवड़ाबड़ी बस स्टैंड परिसर में उपस्थित हुए। क्लीनलीनेस ड्राइव से संबंधित व्हाइट कलर की शर्ट और कैप्स लगे केवड़ाबड़ी बस स्टैंड पर उपस्थित स्वच्छता प्रहरी वहां उपस्थित लोगों के लिए चर्चा का विषय रहा। इसके बाद हाथों में झाड़ू, सुपली, डस्टबिन आदि लेकर सभी ने परिसर की सफाई शुरू की और कचरे को एकत्रित किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों से स्वच्छता प्रहरियों ने कचरे को व्यवस्थित रखने के लिए हरा और नीला डस्टबिन का उपयोग करने और कचरा नहीं फैलाने की बात कही। बस स्टैंड में उपस्थित राहगीरों से भी परिसर को स्वच्छ रखने और गंदगी नहीं करने की गुजारिश की गई। इसके बाद पार्षद श्री लक्ष्मी साहू के सहयोग से सभी ने बस स्टैंड के अंदर की पाइप लगाकर पानी के प्रेशर से और फिनायल आदि डालकर धुलाई की। इस दौरान बस स्टैंड के अंदर सभी स्थानों की अच्छे से धुलाई की गई। धुलाई करने के बाद अंदर उपस्थित लोगों को ऐसे ही साफ सुथरा रखने और इसका उठने बैठने के लिए बेहतर उपयोग करने की अपील की गई। इसी तरह रविवार को स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत नगर पालिक निगम रायगढ़ में वार्ड क्रमांक 17 गांधी प्रतिमा चौक से शुरू होकर सुभाष चौक से कोतवाली रोड़, हांडी चौक, सत्तीगुड़ी चौक से नटवर स्कूल से कारगिल चौक तक डोर टू डोर कैंपेन किया गया। इस दौरान निगम प्रशासन जनप्रतिनिधिगण और सामाजिक संगठन के पदाधिकारी, सदस्य, स्वच्छता सुपरवाइजर और स्वच्छता दीदियों के द्वारा समस्त घरों एवं दुकान संचालकों को गीला अपशिष्ट और सुखा अपशिष्ट अलग अलग हरा और नीला डस्टबिन का अपयोग करने के साथ स्वच्छता दीदियों को अलग अलग रूप में देने के लिए अपील की गई। इसी तरह व्यवसायिक क्षेत्र के दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए भी समझाइश दी गई। कार्यक्रम में निगम के अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी, स्काउट एवं एन एन एस के विद्यार्थी, नागरिकगण, स्वच्छता दीदी के निगम के स्वच्छता कर्मी आदि उपस्थित थे।

    45 thoughts on “स्वच्छता ही सेवा के तहत केवड़ा बड़ी बस स्टैंड की की गई सफाई और धुलाई”

    Comments are closed.