• Fri. Oct 16th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

सीएचसी पुसौर पहुंचे सीएमएचओ, साफ-सफाई एवं मेडिकल व्यवस्था की ली जानकारी 

Bychattisgarhmint.com

Apr 2, 2024


रायगढ़, 2 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.वी.के.चंद्रवंशी ने विकासखंड पुसौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई और मेडिकल व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में आज पर्यन्त तक आई.पी.डी शुरू नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह के भीतर आई.पी.डी सुविधा प्रारंभ करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्र में सभी अधिकारी/ कर्मचारी निर्धारित समय पर ड्यूटी संपादन करने व सेक्टर प्रभारियों से एम.टी बैठक में उच्च जोखिम गर्भवती की जांच, आयुष्मान भारत कार्ड योजना के तहत आईपीडी मरीजों के आयुष्मान कार्ड बनाने व संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिये। साथ ही एनीमिक महिलाओं को एनीमिया से बचाव व खान पान पर विशेष ध्यान रखने एवं बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।

41 thoughts on “सीएचसी पुसौर पहुंचे सीएमएचओ, साफ-सफाई एवं मेडिकल व्यवस्था की ली जानकारी ”
  1. I’ve been using it for almost a year for learning crypto basics, and the scalable features stands out. The mobile app makes daily use simple.

Comments are closed.