इंडोर स्टेडियम, रेंजरपारा पुल और प्रस्तावित सर्किट हाउस स्थल के आसपास क्षेत्र का सफाई, सौंदर्यीकरण और अवैध कब्जा हटाने के निर्देश
मुक्तिधाम, सब्जी मार्केट और मुड़ा तालाब किनारे से अतिक्रमण हटाने और सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश
पीएचई विभाग को श्मशान घाट में बोर खनन कराने के निर्देश
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 7 मार्च 2026/जिला मुख्यालय सारंगढ़ को विकसित करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने पूरी टीम के साथ शहर के कई स्थलों का शुक्रवार को निरीक्षण कर विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया साथ ही पुलिस और राजस्व विभाग को नगरपालिका के साथ समन्वय कर कार्यवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सारंगढ़ क्षेत्र के गधाभाठा रोड स्थित इंडोर स्टेडियम के पास बने कचरा डंपिंग स्थल का निरीक्षण किया, जहां साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। उन्होंने नगरपालिका सीएमओ को निर्देश दिए कि स्थल पर मिट्टी डालकर रोलर चलाया जाए तथा आसपास की झाड़ियों की भी सफाई कराई जाए। उन्होंने एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने की जानकारी लेते हुए जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जेलपारा और रेंजर पारा पुल के पास (पुराना नाम नाका नंबर 5) चल रहे रंग-रोगन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी द्वारा प्रस्तावित सर्किट हाउस के लिए स्थल का भी निरीक्षण किया। यह सर्किट हाउस करीब ढाई एकड़ भूमि में बनाया जाएगा, जिसके कार्य को जल्द प्रारंभ कर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसी दौरान लोहारिन डबरी तालाब की बाउंड्रीवाल का कार्य जल्द पूरा कराने के लिए नगरपालिका को निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने सारंगढ़ के मुक्तिधाम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मुक्तिधाम के सामने बनी झोपड़ियों को हटाने और आदर्श मुक्तिधाम के पास लगे अवैध ठेलों को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही मुक्तिधाम परिसर में बाउंड्रीवाल निर्माण कराने तथा पीएचई विभाग को श्मशान घाट में बोर खनन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुक्तिधाम परिसर में फैली गंदगी को तत्काल साफ कराने को भी कहा।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सब्जी मार्केट का भी जायजा लिया और वहां दुकानों के शेड में हुए बेजा कब्जे को हटाने तथा पूरे बाजार क्षेत्र में साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा कमला नगर मुड़ापार वार्ड क्रमांक 11 स्थित तालाब किनारे हुए अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश भी नगरपालिका को दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि शहर की साफ-सफाई, रंगरोगन सजावट और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और निर्धारित समय में कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।

tetracycline hydrochloride eye drops
tetracycline hydrochloride eye drops
antibiotics online prescription
antibiotics online prescription
augmentin 875 mg
augmentin 875 mg