• Fri. Oct 30th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ में संचालित संस्थाओं का किया आकस्मिक निरीक्षण

    Bychattisgarhmint.com

    Jan 23, 2026
    Spread the love

    कलेक्टर ने बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण और बोर्ड परीक्षा की तैयारी का जाना हाल

    कलेक्टर ने आशा निकेतन में वृद्धजनों के देखरेख और सखी सेंटर के कार्यों का किया अवलोकन

    सारंगढ़–बिलाईगढ़, 23 जनवरी 2026/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने गुरुवार को जिला मुख्यालय सारंगढ़ में संचालित कई संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने आशा निकेतन वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ कन्नौजे ने आश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों से आत्मीय बातचीत कर उनके खान-पान, स्वास्थ्य एवं दैनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली और वृद्धजनों की सेहत को ध्यान में रखते हुए पोषणयुक्त भोजन प्रदान करने तथा सप्ताह में एक बार चिकित्सकों द्वारा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने कलेक्टर ने निर्देश दिए। इसके साथ ही अपने धर्म के अनुरूप गीत संगीत से मानसिक शांति एवं सकारात्मक वातावरण के लिए साउंड बॉक्स के माध्यम से भजन-कीर्तन चलाने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा एवं समाज कल्याण विभाग के विनय तिवारी उपस्थित रहे।

     कलेक्टर ने पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित कन्या छात्रावास सारंगढ़ का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, रसोई में रखे भोजन सामान की स्थिति एवं सामग्री की एक्सपायरी डेट की जांच की। निरीक्षण के दौरान चावल की एक बोरी फटी हुई पाई गई, जिस पर चावल को नमी से बचाने हेतु ड्रम में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने छात्राओं से विशेषकर 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर चर्चा की और उन्हें बेहतर प्रदर्शन एवं अच्छा प्रतिशत लाने के लिए प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा उपस्थित रही।

    इसके बाद कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सखी वन स्टॉप सेंटर  सारंगढ़ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अब तक दर्ज प्रकरणों, डेली रजिस्टर और काउंसलिंग प्रक्रिया का रिकॉर्ड चेक किया। सखी सेंटर में अब तक 45 प्रकरण पंजीकृत किए जा चुके हैं। कलेक्टर ने सखी सेंटर के सूचना पटल (नोटिस बोर्ड) में सभी हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

    3 thoughts on “कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ में संचालित संस्थाओं का किया आकस्मिक निरीक्षण”
    1. Yo, just downloaded the qq288mobile app. Super easy to use on my phone, even when I’m chilling on the couch. The mobile version is smooth and doesn’t lag, which is a huge win for me. Give it a try! Check it out here: qq288mobile

    2. Heard some buzz about king79, so gave it a shot. Selection’s alright, nothing spectacular, but keeps you entertained. Customer service responded pretty quickly when I had a question. Worth a look if you’re searching for something new.

    3. Alright, lads, let’s talk v88vin. Gave it a shot last night. Pretty straightforward – not a lot of frills, but gets the job done. Not the best, not the worst, just… there.

    Comments are closed.