• Thu. Apr 16th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किया चेकडेमो एवं नाला निर्माण का निरीक्षण

Bychattisgarhmint.com

Apr 15, 2026

कलेक्टर ने पंचायत अमला को मनरेगा कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

जल संरक्षण से सुधरेगा जल स्रोत का स्तर, चेकडेम और नाला के आसपास हमेशा मिलेगा पानी*

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 अप्रैल 2026/ जल संरक्षण के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बुधवार को सारंगढ़ विकासखंड के चेकडेमों और नाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का अवलोकन किया। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए।

ग्राम पंचायत अमझर में झिटकी नाला पर बने सामुदायिक सीसी चेकडेम के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर को जानकारी दी कि, अब पानी रुकने लगेगा, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए लाभ मिल सकेगा। सरपंच रेशम लाल ने कहा कि इससे लगभग 200 एकड़ खेतों को पानी मिलेगा। कलेक्टर ने ग्रामीणों को श्रमदान एवं साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद माड़ोसिल्ली डेम से जुड़े 180 मीटर लंबाई के सिंचाई नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस नाली से किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत अमलीपाली (ब) के तेन्दुदरहा में निर्मित सामुदायिक सीसी चेकडेम में पहले अस्थायी व्यवस्था से पानी रोका जाता था, लेकिन अब स्थायी समाधान मिलने से खेती में सुविधा मिलेगी। अंत में ग्राम पंचायत बटाऊपाली में चेकडेम निर्माण का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने नाला के सामने जमें मिट्टी को हटाने के निर्देश दिए, ताकि जल प्रवाह बाधित न हो। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, एपीओ शशिकांत गुप्ता सहित अन्य अधिकारी, सरपंच आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *