• Wed. Apr 22nd, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कुष्ठ दूर करने किया प्रोजेक्ट की शुरुआत लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट इंडिया के सहयोग से होगा सर्वे और इलाजकुष्ठ मुक्त जिला करने की राष्ट्रीय मुहिम

Bychattisgarhmint.com

Apr 22, 2026

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 अप्रैल 2026/कुष्ठ मुक्त जिला करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के हाथों कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट इंडिया द्वारा मिशन ट्रांसमिशन फ्री प्रोजेक्ट का लॉन्च किया गया। यह राष्ट्रीय मिशन कुष्ठ प्रभावित गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) और सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में चलाया जा रहा है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के जिला और ब्लॉक स्तर के आला अधिकारी उपस्थित थे। 

कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि कुष्ठ रोग की रोकथाम के लिए सर्वे से मरीजों को चिन्हित करना अनिवार्य है। इस कार्य में सर्वे टीम को मितानिन और स्व सहायता समूह की महिलाएं सहयोग करेंगी। घर घर जाकर मरीजों को इस रोग की जानकारी और लक्षण के बारे में बताएँगे। साथ ही मरीजों को पूरा विश्वास दिलाएंगे और विश्वास पर काम भी करेंगे कि, उनकी बीमारी और इलाज के बारे में जानकारी किसी को नहीं दी जाएगी और यह जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रहेगी। इसके बाद ऐसे मरीजों का इलाज सीनियर डॉक्टर की निगरानी में करेंगे और कुष्ठ मुक्त जिला बनाने में सहयोग करेंगे। डॉ कन्नौजे ने कहा कि महानदी इस जिले का मुख्य नदी है जिसके किनारे में जिले के कई गांव बसे हैं। बीमारी कारक ऐसे क्षेत्रों का सर्वें कराना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *