• Tue. Nov 3rd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने निजी स्कूलों में जाकर वहां के सामान्य, अनुदान और आरटीई के बच्चों के ज्ञान को परखा

    Bychattisgarhmint.com

    Dec 8, 2025
    Spread the love


    कलेक्टर ने स्कूलों में विद्यार्थियों के अपार आईडी, जाति प्रमाण पत्र के कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए

    कलेक्टर ने किया निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण

    सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 दिसंबर 2025/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ विकासखंड के अशोका पब्लिक स्कूल और भारत माता स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने दोनों स्कूलों में प्रायमरी बच्चों को ब्लैक बोर्ड में लिखे वाक्य को पढ़ने, गिनती, पहाड़ा के लिए कहा। बच्चों ने वाक्य को पढ़कर, और गिनती, पहाड़ा भी सुनाया। कलेक्टर ने दोनों निजी स्कूलों के प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी को जाति प्रमाण पत्र, अपार आईडी और शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की संख्या, मिल रहे सुविधा के बारे में जानकारी लेकर जिले के सभी स्कूलों को लक्ष्य के अनुरूप जाति प्रमाण पत्र, अपार आईडी के कार्य को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।  

    बोर्ड परीक्षा की प्रारम्भिक तैयारी के मद्देनजर कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों से  पूछा और मार्गदर्शन देते हुए कहा कि, भौतिकी, रसायन, गणित और वाणिज्य विषय के बोर्ड परीक्षा के कई वर्षो में आए प्रश्नों की अभ्यास करते रहेंगे तो आत्मविश्वास स्वयं आ जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि, परीक्षा के दिनों में खानपान का ध्यान रखे ताकि तबियत नहीं बिगड़े। साथ ही पढ़ाई के दौरान बीच बीच में टहलना आदि भी करें ताकि दिमाग पर बोझ नहीं लगे। कलेक्टर ने बच्चों को कहा कि हमेशा दिमाग़ को शांत रखें और मेहनत कर अच्छा रिजल्ट लाएं।  इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी जोइधा राम डहरिया, सहायक आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग बद्रीश सुखदेवे उपस्थित थे।