• Wed. Feb 11th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने निर्वाचन सामग्री का भौतिक सत्यापन किया

Bychattisgarhmint.com

Nov 7, 2023

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 07 नवम्बर 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने सुबह मंडी परिसर स्थित निर्वाचन भंडार कक्ष का अवलोकन किया। कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने भंडार प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर बी.एक्का से निर्वाचन सामग्री वितरण की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली और निर्वाचन सामग्री का भौतिक सत्यापन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. माहेश्वरी, नोडल अधिकारी पंचायत हरिशंकर चौहान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *