• Wed. Nov 4th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    कलेक्टर डाॅ. सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक ली

    Bychattisgarhmint.com

    Dec 20, 2023
    Spread the love

    सारंगढ़-बिलाईगढ़, 20 दिसंबर 2023/ कलेक्टर डाॅ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी कार्यों की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से धान खरीदी कार्यों के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में धान भंडारण की व्यवस्था, सोसायटी के कार्य विवरण एवं समस्याएं, रकबा वेरिफिकेशन, बफर लिमिट, स्टाकिंग एवं लोडिंग की समस्या, भंडारण क्षमता, खरीदी केन्द्रों का चिन्हांकन, बारदाने की उपलब्धता एवं फ्लाइंग स्क्वाड टीम के कार्यों के बारे में जानकारी ली, साथ ही सीमावर्ती संवेदनशील क्षेत्रों में चेक प्वाइंट पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके अलावा कलेक्टर ने अवैध धान भंडारण और परिवहन प्रकरणों के संबंध में राजस्व, खाद्य, सहकारिता और मंडी  अधिकारियों को प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम मोनिका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी मनोज यादव, सहायक पंजीयक सहकारिता, व्यास नारायण साहू  उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव, तहसीलदारगण, अपेक्स बैंक उप प्रबंधक जेपी सिंह, खाद्य निरीक्षक, मंडी अधिकारीगण उपस्थित थे।

    48 thoughts on “कलेक्टर डाॅ. सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक ली”

    Comments are closed.