• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने शहर में सड़कों के गड्ढे भरवाने आयुक्त नगर निगम को दिए निर्देश

    Bychattisgarhmint.com

    Sep 23, 2023
    Spread the love

    बारिश के पश्चात काम की गति बढ़ाने के लिए किया निर्देशित

    रायगढ़, 23 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज निगम आयुक्त श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी को निगम क्षेत्र के सड़कों के गड्ढों को भरने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि बारिश के कारण शहर के सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिससे शहरवासियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने निगम आयुक्त को सड़कों के गड्ढों की भराई का कार्य निरंतर करने के निर्देश दिए। जिससे शहरवासियों को राहत मिले तथा सड़कों में पानी का जमाव की समस्या न हों। इस दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि बारिश के पश्चात सड़कों की मरम्मत कार्य के लिए विस्तृत कार्य योजना के साथ युद्ध स्तर पर सड़क मरम्मत प्रारंभ किया जाए। निगम ईई श्री अमरेश लोहिया ने बताया कि वर्तमान में यातायात सुचारू करने हेतु शहर की विभिन्न स्थानों में गड्ढे भराई का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत विजयपुर, मिनीमता चौक जैसे विभिन्न स्थानों में लगातार गड्ढे भरने का कार्य किया जा रहा हैं। इसके साथ ही डब्ल्यूबीएम, पेवर ब्लॉक जैसे कार्य भी लगातार किया जा रहा है। जिससे शहरवासियों को सड़कों के गड्ढों से निजात मिल सके। उन्होंने बताया कि बारिश के तत्काल बाद सड़क मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

    40 thoughts on “कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने शहर में सड़कों के गड्ढे भरवाने आयुक्त नगर निगम को दिए निर्देश”

    Comments are closed.