• Wed. Oct 28th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    हर गांव में पात्र महिलाओं के शत-प्रतिशत भरवायें महतारी वंदन के फार्म-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

    Bychattisgarhmint.com

    Feb 13, 2024
    Spread the love


    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की भर्ती शीघ्र करें पूर्ण 
    तय शेड्यूल में पूरा करें फाईलेरिया दवा सेवन कार्यक्रम 
    निर्माण कार्यों में समय-सीमा का रखा जाए विशेष ध्यान, कलेक्टर ने दिए निर्देश
    कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने ली समय-सीमा की बैठक 

    रायगढ़, 13 फरवरी 2024/ हर गांव में पात्र महिलाओं के शत-महतारी वंदन फॉर्म भरें जाने हैं। गांव स्तर पर कार्यरत कर्मचारी सुनिश्चित कर लें कि कोई भी पात्र हितग्राही फॉर्म भरने से न छूटें। उक्त बातें कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज समय-सीमा की बैठक में कही। उन्होंने सभी सीईओ जनपदों को प्राप्त फॉर्म के ऑनलाइन अपडेशन का कार्य भी साथ ही साथ करने के निर्देश दिए। जिससे आगे को कार्यवाही भी तय समय-सीमा के अनुसार पूर्ण हो।
          स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिले में चल रहे फाईलेरिया दवा सेवन के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि 10 से 28 फरवरी तक दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। तीन चरणों में यह कार्यक्रम हो रहा है। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल पर दवा सेवन हेतु मोबिलाइजेशन के लिए मितानिनों को विशेष रूप से निर्देशित करें। बूथ लेवल के पश्चात डोर-टू-डोर कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्य अनिवार्य रूप से पूरा करें। कलेक्टर श्री गोयल ने समय-सीमा की बैठक के दौरान निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने सहकारिता विभाग के लिए बनाए जा रहे गोदाम की समीक्षा और काम में लेट लतीफी पर ईई हाउसिंग बोर्ड  पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगले एक माह में कार्य पूरा करें। इसी प्रकार सीजीएमएससी द्वारा विभिन्न स्थानों पर सब हेल्थ सेंटर बनाए जाने हैं। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी स्थान जहां भूमि आवंटित हो चुकी है वहां अविलंब टेंडर जारी कर काम आगे बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 
             कलेक्टर श्री गोयल ने किसान क्रेडिट कार्ड निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने प्रकरणों के समय पर निराकरण नहीं किए जाने को लेकर लीड बैंक मैनेजर पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि आगे से ऐसी लापरवाही नहीं चलेगी। उन्होंने अपेक्स बैंक के नोडल अधिकारी को प्राप्त आवेदनों के आधार पर जल्द केसीसी जारी करने के निर्देश दिए, साथ ही उप संचालक कृषि को निर्देशित किया कि जारी हो रहे केसीसी को बिना देरी के आरएईओ के माध्यम से किसानों को वितरित करवाएं जिससे किसान इसका लाभ ले सके। 
    इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मण्डावी, डीएफओ धरमजयगढ़ श्री अभिषेक जोगावत, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 
    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती शीघ्र करें पूर्ण 
    कलेक्टर श्री गोयल ने महिला बाल विकास विभाग के कार्य की समीक्षा करते हुए आंगनबाडिय़ों में रिक्त कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों के बारे में जानकारी ली। डीपीओ महिला बाल विकास विभाग श्री एल.आर.कच्छप ने बताया कि जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 63, आंगनबाड़ी सहायिका के 226 एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 18 पद रिक्त है। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी सीईओ जनपद व नगरीय निकायों में गठित स्वास्थ्य समिति के माध्यम से कार्यवाही पूरी करते हुए शीघ्र भर्ती पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को इसकी समीक्षा करने के लिए भी निर्देशित किया। 
    अग्निवीर (वायु सेना) में सर्वाधिक आवेदन रायगढ़ से, पंजीकृत युवाओं को दें ट्रेनिंग, अग्निवीर थलसेना के लिए भरवाएं फॉर्म
    कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि अग्निवीर वायु सेना हेतु आवेदन करने के मामले में रायगढ़ जिला पूरे प्रदेश में शीर्ष पर है। यहां से 456 युवाओं ने फॉर्म भरा है। इन सभी पंजीकृत युवाओं को लिखित और फिजिकल परीक्षा की ट्रेनिंग देने के निर्देश उन्होंने दिए। उन्होंने इसमें सैनिक कल्याण बोर्ड की सहायता लेने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अग्निवीर थलसेना के लिए फॉर्म भरना 8 फरवरी से शुरू हो चुका है जो आगामी 22 मार्च तक जारी रहेगा। इसको लेकर युवाओं को जागरूक करने के निर्देश कलेक्टर श्री गोयल ने रोजगार अधिकारी और शिक्षा विभाग को दिए।