• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    बिना तारपोलिन ढके परिवहन करने वाले वाहनों पर नियमित रूप से करें कार्यवाही-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

    Bychattisgarhmint.com

    Aug 5, 2024
    Spread the love

    अवैध रूप से सड़कों पर खड़े वाहनों एवं ओव्हर लोड गाडिय़ों पर कार्यवाही के दिए निर्देश 
    कलेक्टर श्री गोयल ने ली जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक 

    रायगढ़, 5 अगस्त 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर श्री गोयल ने बिना तारपोलिन ढंके खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर नियमित रूप से कार्यवाही करने करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मण्डावी उपस्थित रही। 
              कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि बिना तारपोलिन ढंके खनिज परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही हेतु डिस्पेज सेंटर पर नजर रखने एवं कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों एवं ओव्हर लोड गाडिय़ों के परिवहन के संबंध में कहा कि ऐसे वाहनों के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है, इस पर आरटीओ एवं खनिज विभाग तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने खनिज पट्टाधारियों एवं उत्खनिपट्टा धारियों को स्वीकृत लीज क्षेत्र में ब्लास्टिंग की समीक्षा की। उन्होंने खनिज विभाग को निर्देशित किया कि ब्लास्टिंग से पूर्व सूचना देना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही ब्लास्टिंग से संबंधित विधिक प्रावधान एवं वन टाईम परमिशन के संबंध में भी जानकारी ली। 
                कलेक्टर श्री गोयल ने वन क्षेत्र एवं वन क्षेत्र से लगे हुए क्षेत्रों में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु डीएफओ एवं खनिज विभाग को समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नवीन रेत खदान स्वीकृति के संबंध में चर्चा करते हुए खनिज विभाग को बारिश खत्म होने से पूर्व सभी आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने एवं शासन के निर्देशानुसार बारिश के तत्काल बाद रेत खदान प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया। 
             इस अवसर पर एसडीएम रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी, एसडीएम खरसिया डॉ.प्रियंका वर्मा, खनिज अधिकारी श्री राजेश मालवे, परिवहन अधिकारी श्री अमित प्रकाश कश्यप, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी श्री अंकूर साहू, डीएसपी श्री अलिखेश कौशिक, एसडीएओ फारेस्ट श्री बाल गोविंद साहू, एसईसीएल से श्री के.सी.एस.नाथ, श्री दिनेश अहिरवार सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।