जिले के 3 विधानसभा में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक
मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के पश्चात कलेक्टर श्री सिन्हा ने फोटोयुक्त मतदाता सूची की प्रति राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी

रायगढ़, 4 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों की बैठक ली। कलेक्टर श्री सिन्हा ने मतदाता सूची के प्रारंभिक प्र्रकाशन से अंतिम प्रकाशन तक के निराकृत फार्म-6, 7 एवं 8 के बारे में जानकारी दी। बैठक में उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को फोटोयुक्त मतदाता सूची की प्रति में उपलब्ध करायी। कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस दौरान प्रतिनिधियों को बताया जिले की चार विधानसभाओं में फार्म-6 के 27 हजार 826, फार्म-7 के 18 हजार 191 और फार्म-8 के 13 हजार 443 आवेदन पत्रों सहित प्राप्त कुल 59 हजार 460 आवेदन पत्र का निराकरण किया गया है। मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त से अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 की अवधि में जिले के 4 विधानसभा क्षेत्र में 27 हजार 826 मतदाता का नाम जोड़ा (परिवर्धन)गया है तथा 18 हजार 191 मतदाता का नाम काटा (विलोपन) एवं 13 हजार 443 मतदाता का मतदाता सूची में संशोधन किया गया है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने मतदाताओं की संख्या की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के तीन विधानसभाओं में महिला मतदाताओं की संख्या में बढ़ी है। उन्होंने बताया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-15 लैलूंगा में पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 1 हजार 650, महिला मतदाता-1 लाख 2 हजार 581 एवं तृतीय लिंग 1 है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 16-रायगढ़ में पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 5 हजार 252, महिला मतदाता-1 लाख 4 हजार 986 एवं तृतीय लिंग 17 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 18-खरसिया में पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 7 हजार 383, महिला मतदाता-1 लाख 7 हजार 835 एवं तृतीय लिंग 5 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 19-धरमजयगढ़ में पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 3 हजार 915, महिला मतदाता-1 लाख 8 हजार 590 एवं तृतीय लिंग 3 है। इस प्रकार चारों विधानसभा में पुरूष मतदाता की संख्या 4 लाख 18 हजार 200, महिला मतदाता की संख्या 4 लाख 23 हजार 992 तथा तृतीय लिंग 26 है। इस प्रकार कुल मतदाताओं की संख्या 8 लाख 42 हजार 218 है। उन्होंने बताया कि रायगढ़ विधानसभा के 59 मतदान केन्द्र जो सारंगढ़-बिलाईगढ़ में स्थित है। जिसमें पुरूष मतदाता 23 हजार 548, महिला मतदाता 23 हजार 190 तथा तृतीय लिंग 3 है। इस तरह कुल मतदाताओं की संख्या 46 हजार 741 है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने राजनीतिक दलों को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान जिले में निर्वाचन व्यय निगरानी के तहत चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों द्वारा दिन-प्रतिदिन विभिन्न मदों में प्रचार-प्रसार एवं अन्य आवश्यक सामग्रियां इत्यादि पर व्यय किए जाने वाले आवश्यक सामग्री इत्यादि के मानक दर का निर्धारण किया गया है। इस दौरान उन्होंने सामग्री वितरण एवं वापसी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि लैलूंगा, रायगढ़ एवं खरसिया विधानसभाओं की सामग्री का वितरण एवं वापसी किरोड़ीमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआईटी)रायगढ़ में किया जाएगा। इसी प्रकार धरमजयगढ़ विधानसभा में सामग्री वितरण एवं वापसी डाईट धरमजयगढ़ से किया जाएगा। चारों विधानसभाओं के लिए मतगणना स्थल किरोड़ीमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआईटी)रायगढ़ को बनाया गया है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजीव पाण्डेय, श्री प्रिंकल दास, श्री पिन्टू सिंह, श्री गोपाल बापोडिय़ा, श्री पवन शर्मा, श्री सरजू अजगल्ले सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Luxury333
Pokerace99
Linetogel
Danatoto
shiokambing2
Pasarantogel
Luxury777
Koitoto
almanya medyum
best paying online casino ontario
automated bitcoin trading
is AI crypto trading profitable
barcatoto login
coach for ambitious women
JustLend DAO
undefined
justlend defi
sapaturi fundatii Ilfov
Porn
Udintogel
ufasnakes
oppatoto
UFABET
Lunatogel
psihologie clinica Constanta
kepritogel
indratogel
Totobet
Excellent explanation, you made it simple.
Thanks for sharing such valuable insights.
Excellent job, keep up the great work.
Really appreciate the examples you provided.
Really appreciate the examples you provided.
I found this article extremely helpful.
Clear and precise, well written.
fuck putin
Very useful post, thanks for the tips.
Ideal homes Portugal team work
Ideal homes Portugal