• Tue. Nov 3rd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    डिमांड के अनुरूप करें टैक्स की वसूली- कमिश्नर चंद्रवंशी

    Bychattisgarhmint.com

    Jan 25, 2024
    Spread the love

    कमिश्नर चंद्रवंशी ने ली राजस्व शाखा की समीक्षा बैठक


    रायगढ़। सभी सहायक कर निरीक्षक डिमांड और लक्ष्य के अनुरूप टैक्स की वसूली करें। शिविर का बेहतर प्रचार प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी पहुंच बनाएं, ताकि आमजनों को शिविर का लाभ मिल सके।

    उक्त बातें निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने राजस्व शाखा की समीक्षा बैठक में कही। बैठक में सबसे पहले वार्ड बार टैक्स वसूली की समीक्षा की गई। इस दौरान कम टैक्स की वसूली करने वाले सहायक कर निरीक्षकों को आने वाले 15 दिनों तक प्रगति लाने और अपनी स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। इसी तरह शिविर का वार्ड के लोगों को पता चले, इसके लिए एक दिन पूर्व संबंधित वार्ड में शिविर का प्रचार प्रसार करना और फ्लेक्स बैनर के साथ शिविर में बैठने, शिविर के पूर्व संबंधित वार्ड में मुनादी करने के लिए सभी सहायक कर निरीक्षकों को निर्देशित किया गया। कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने कहा कि सभी का डिमांड के अनुसार लक्ष्य निर्धारित है। इसी को ही ध्यान में रखकर सभी को लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्य करना है। बैठक के दौरान लक्ष्य के अनुरूप कम टैक्स वसूली करने वालों को अपने कार्यों में सुधार लाने और अगली बैठक तक लक्ष्य को प्राप्ति करने की बात कही गई। बैठक में सभी वार्ड के सहायक कर निरीक्षक उपस्थित थे।

    मॉडल हाउस का करें निर्माण
    कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत कार्य कर रहे ठेकेदारों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी ठेकेदारों से हितग्राहियों को दिखाने के लिए मॉडल हाउस तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान ठेकेदारों ने टेंडर के नियम शर्तों के अनुसार अपनी बात रखी, जिस पर कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने ठेकेदारों की बातों को शासन के समक्ष रखने और सकारात्मक कार्रवाई करने की बात कही।

    36 thoughts on “डिमांड के अनुरूप करें टैक्स की वसूली- कमिश्नर चंद्रवंशी”

    Comments are closed.