• Fri. Nov 6th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    मतदान केंद्रों में हो जरुरी सुविधाएं -कमिश्नर चंद्रवंशी

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 19, 2023
    Spread the love

    कमिश्नर चंद्रवंशी ने किया शहर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण

    रायगढ़। मतदान केंद्रों में पीने के पानी, शौचालय, बिजली सहित मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए। इसी तरह मतदान केंद्रों में वोटिंग के दिन मतदाताओं के भीड़ आने पर भी धूप होने या लाइन लगने में असुविधा ना हो इसका भी ध्यान रखना होगा।उक्त बातें निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने गुरुवार को मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कही। श्री चंद्रवंशी ने सबसे पहले पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। पॉलिटेक्निक कॉलेज के मतदान केंद्रों को आदर्श एवं संगवारी मतदान केंद्र घोषित किया गया है। इस दौरान मतदान केंद्र के नाम, मतदाताओं की संख्या, मतदान का समय आदि संबंधित जानकारियां पेंटिंग की जा रही थी, जिस पर कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने आयोग द्वारा प्रेषित सूचना पटल के अनुसार ही कार्य करने के निर्देश दिए। इसके बाद जतन केंद्र पर स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया गया। जतन केंद्र पर स्थित मतदान केंद्र भी संगवारी मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां सभी कमरे की जांच की गई। एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट को देखते हुए रैंप सहित वॉशरूम, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था की भी जांच की गई। इस दौरान भी मतदान केंद्रों को व्यवस्थित करने संबंधित जरूरी निर्देश अधिकारियों को दिए गए। इसके बाद युवा मतदान केंद्र डिग्री कॉलेज स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया गया। यहां भी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट के साथ शौचालय, पीने की पानी आदि की व्यवस्था की जांच की गई। इसी तरह कयाघाट सामुदायिक भवन स्थित मतदान केंद्र और संत विनोबा नगर आंगनबाड़ी केंद्र में स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया गया। संत विनोबा नगर आंगनबाड़ी केंद्र में स्थित मतदान केंद्र को दिव्यांग मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां भी मतदान केंद्रों में सभी तरह की व्यवस्थाओं से संबंधित जरूरी निर्देश अधिकारियों को दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त सह सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री सुतीक्ष्ण यादव एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित है।

    13 thoughts on “मतदान केंद्रों में हो जरुरी सुविधाएं -कमिश्नर चंद्रवंशी”

    Comments are closed.