• Sat. Apr 25th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

सीमा क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ-आयुक्त क्षत्रिय

Bychattisgarhmint.com

Apr 24, 2026


निगम आयुक्त श्री क्षत्रिय ने ली समय सीमा की बैठक
रायगढ़। नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने शुक्रवार को निगम कार्यालय में समय सीमा के अंतर्गत सभी विभाग प्रमुखों की बैठक ली। बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने निगम क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिले यह सुनिश्चित करने के निर्देश सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए।
बैठक के दौरान आयुक्त श्री क्षत्रिय ने प्रधानमंत्री आवास योजना, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, धनवंतरी योजना, संगवारी योजना तथा अंत्योदय जैसे प्रमुख योजनाओं सहित शहर में चल रहे निर्माण की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे, यह निगम प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
आयुक्त श्री क्षत्रिय ने कहा कि शासन की योजनाएं तभी सार्थक होंगी जब उनका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं से वंचित न रहे। इसके लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाते हुए सर्वे एवं जनजागरूकता अभियान को तेज करना होगा।
इस दौरान उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गति बनाए रखते हुए किसी प्रकार की समस्या या बाधा को तत्काल चिन्हित कर समाधान करने के निर्देश सभी विभाग प्रमुखों को दिए।
बैठक में आयुक्त श्री क्षत्रिय ने माननीय उपमुख्यमंत्री की बैठक में दिए गए निर्देश का अक्षरशः पालन करने की बात कही। इस दौरान निगम क्षेत्र के निवासियों एवं द्वारा किए गए विभिन्न समस्याओं एवं मांग से संबंधित 50 से ज्यादा आवेदनों पर चर्चा की एवं समय सीमा के भीतर प्रत्येक आवेदनों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह कार्यालयीन कर्मचारियों के आवेदनों पर भी त्वरित कार्रवाई करने स्थान शाखा को निर्देशित किया गया। इसी तरह प्रत्येक विभाग प्रमुख को अपने-अपने क्षेत्र में योजनाओं की प्रगति का नियमित मॉनिटरिंग करने और पात्र हितग्राहियों की सूची का अद्यतन सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए वार्ड स्तर पर विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ने की बात कही।बैठक में सभी विभाग प्रमुख अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
नाला सफाई कार्य समय पर हो पूर्ण
आयुक्त श्री क्षत्रिय ने बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जोन वाइज कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर ठेकेदारों को पर्याप्त कर्मचारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था पर किसी भी तरह कि लापरवाही बरतने पर सीधे तौर पर अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय करने और सख्त कार्रवाई करने की बात कही। इसी तरह जल भराव की समस्या से निबटने नाला सफाई की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने शहर के सभी बड़े नालों की सफाई कार्य चैन माउंटेन बड़े पोकलेन से और गली मोहल्ले के नाले नालियों की सफाई मैनुअल पद्धति से तय समय में पूर्ण करने के निर्देश सफाई विभाग के अधिकारियों को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *