• Mon. Nov 16th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    “ऑपरेशन अंकुश” का असर , एक और बड़े सट्टा खाईवाल एजाज खान ने कोतवाली पुलिस के सामने किया सरेंडर

    Bychattisgarhmint.com

    Apr 24, 2026
    Spread the love

    जुआ–सट्टा पर सख्ती से दबाव— दो बड़े खाईवालों के बाद एजाज खान ने भी किया आत्मसमर्पण

    कोतवाली के प्रकरण में फरार आरोपी सरेंडर के बाद गिरफ्तार— सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस की लगातार चोट

    मुखबिर सूचना पर पकड़े गए सट्टा पट्टी लेखक से खुला नेटवर्क— कमीशन पर सट्टा खिलाने वाले खाईवाल बेनकाब

    ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ–सट्टा कारोबारियों में हड़कंप— फरार आरोपी एजाज को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

    एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : “जुआ–सट्टा के अवैध कारोबार पर जीरो टॉलरेंस, सरेंडर ही बेहतर विकल्प— नहीं तो होगी कठोर कार्रवाई”

    रायगढ़, 24 अप्रैल । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के प्रभाव से जुआ-सट्टा कारोबारियों में लगातार दबाव बन रहा है। इसी कड़ी में रायगढ़ का एक और बड़ा सट्टा खाईवाल एजाज खान निवासी पतरापाली रायगढ़ ने कोतवाली पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। जुआ-सट्टा के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की सख्त और लगातार कार्रवाई के चलते पूर्व में दो बड़े खाईवाल पप्पू बरेठ और शहनवाज उर्फ सानू द्वारा आत्मसमर्पण किया जा चुका है, वहीं अब सानू का साला और सट्टा नेटवर्क से जुड़ा बड़ा नाम एजाज खान भी पुलिस के सामने सरेंडर करने को मजबूर हुआ है। जानकारी के मुताबिक 31 मार्च को मुखबिर सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बापूनगर निवासी नरेंद्र दीप को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा था। उसके कब्जे से मोबाइल, 2070 रुपये नगद और सट्टा पट्टी जब्त की गई थी। पूछताछ में नरेंद्र दीप ने कमीशन पर सट्टा लिखना और इसके पीछे खाईवाल शहनवाज उर्फ सानू तथा एजाज खान के नेटवर्क का खुलासा किया था। इस आधार पर कोतवाली पुलिस ने जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6 के तहत प्रकरण क्रमांक 174/2026 दर्ज कर नरेंद्र दीप के साथ शहनवाज और एजाज खान को आरोपी बनाया था। नरेंद्र दीप को पूर्व में रिमांड पर भेजा गया था जबकि दोनों खाईवाल फरार थे। रायगढ़ पुलिस की लगातार दबिश और “ऑपरेशन अंकुश” के दबाव में पहले शहनवाज उर्फ सानू ने सरेंडर किया और अब कल *आरोपी एजाज खान पिता मो. हुसैन उम्र 30 साल निवासी टीपी नगर पतरापाली थाना कोतरारोड़* ने भी कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण किया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। लगातार हो रही कार्रवाई से साफ है कि रायगढ़ पुलिस सिर्फ सट्टा पट्टी लिखने वालों तक सीमित नहीं है बल्कि पूरे नेटवर्क और खाईवालों पर सीधी चोट कर रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश :

    “जुआ–सट्टा जैसे अवैध कारोबार सामाजिक अपराध हैं। रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे कारोबारियों पर लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोग सरेंडर करें, अन्यथा कानून अपना काम करेगा।”

    14 thoughts on ““ऑपरेशन अंकुश” का असर , एक और बड़े सट्टा खाईवाल एजाज खान ने कोतवाली पुलिस के सामने किया सरेंडर”

    Comments are closed.