जब संकल्प जनकल्याण का हो, तो नवाचार विकास की नई राह बनता है।
धमतरी जिले के सुदूर वनांचल गांव में विष्णुदेव सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 71 परिवारो के लिए प्रधान मंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सामूहिक रूप से सोलर पॉवर प्लांट स्थापित किया गया जिससे ग्रामीणो को 142 किलोवाट मुफ्त बिजली प्राप्त हो रही है । इस प्रकार प्रदेश की विष्णुदेव सरकार ने प्रधान मंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ सभी गांव वासियो को दिया
सुशासन सरकार की इसी सोच का प्रेरक उदाहरण है धमतरी जिले के ग्राम ठेनही का कम्युनिटी सोलर मॉडल। सरकार का लक्ष्य है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ प्रदेश के हर पात्र परिवार तक पहुँचे।
यह पहल केवल बिजली का खर्च कम नहीं करेगी, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और सशक्त ग्रामीण अर्थव्यवस्था के माध्यम से विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान भी गढ़ेगी।

