• Sun. Oct 25th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

मॉडिफाई साइलेंसर पर व्यापक अभियान गैरेज संचालकों की बैठक, ‘सशक्त ऐप’ से चोरी वाहन पर भी नजर

Bychattisgarhmint.com

Feb 10, 2026

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में मॉडिफाई साइलेंसर व हैवी हार्न पर विशेष अभियान

सीएसपी मयंक मिश्रा ने गैरेज संचालकों की बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश

सशक्त ऐप इंस्टॉल कर चोरी वाहनों की पहचान की प्रक्रिया समझाई

आमजन से मॉडिफाई साइलेंसर लगे वाहनों की कंट्रोल रूम 9479193299 पर सूचना देने की अपील,

नाम रहेगा गोपनीय पहले ही दिन तीन दुपहिया वाहन मॉडिफाई साइलेंसर के साथ पकड़े, चालानी कार्रवाई

रायगढ़, 10 फरवरी। जिले में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाई साइलेंसर एवं हैवी हार्न के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर सीएसपी श्री मयंक मिश्रा एवं ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह द्वारा सटीक कार्ययोजना तैयार कर अभियान को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। अभियान को सफल बनाने कल शाम सीएसपी श्री मयंक मिश्रा ने स्थानीय गैरेज संचालकों की पुलिस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस के “सशक्त ऐप” के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि गैरेज में प्रतिदिन आने वाले वाहनों में चोरी के वाहन भी हो सकते हैं, जिनकी पहचान इस ऐप के माध्यम से की जा सकती है। सभी गैरेज संचालकों के मोबाइल में ऐप इंस्टॉल कराया गया तथा उसके उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई। उन्होंने कहा कि चोरी वाहन की सूचना देने वाले पुलिस मित्रों को रायगढ़ पुलिस द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सीएसपी ने बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र मॉडिफाई साइलेंसर से विद्यार्थियों और बुजुर्गों को होने वाली परेशानी पर चिंता जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी गैरेज में मॉडिफाई साइलेंसर न लगाए जाएं। यदि कोई वाहन चालक यह बताए कि साइलेंसर संबंधित गैरेज में लगाया गया है, तो संबंधित पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चार पहिया वाहनों में निर्धारित मानक के अनुरूप नंबर प्लेट लगाने की हिदायत दी गई अन्यथा ऐसे वाहन चालक पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से हो रही मॉडिफाई साइलेंसर की खरीद-फरोख्त पर भी निगरानी रखे हुए है। आम नागरिकों एवं गैरेज संचालकों से अपील की गई है कि ऐसे वाहनों की सूचना *पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9479193299 पर दें* तथा संभव हो तो फोटो व्हाट्सएप के माध्यम से साझा करें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

#माॅडिफाई साइलेंसर पर कार्यवाही अभियान के पहले ही दिन सघन चेकिंग दौरान यातायात पुलिस ने तीन दुपहिया वाहनों को मॉडिफाई साइलेंसर के साथ पकड़ा। वाहन चालकों के परिजनों को बुलाकर समझाइश दी गई तथा चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोहराया है कि अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोबारा उल्लंघन करने वालों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

👉 एसएसपी शशि मोहन का सख्त संदेश — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि *“मॉडिफाई साइलेंसर एवं हैवी हार्न लगे वाहन चालक स्वयं तत्काल ऐसे उपकरण हटवा लें। पुलिस चेकिंग में पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। रायगढ़ में कानून व्यवस्था और सार्वजनिक शांति से समझौता नहीं किया जाएगा।”*

One thought on “मॉडिफाई साइलेंसर पर व्यापक अभियान गैरेज संचालकों की बैठक, ‘सशक्त ऐप’ से चोरी वाहन पर भी नजर”
  1. 888slot app vừa ra mắt sảnh slot mới với đồ họa 4K, hiệu ứng âm thanh sống động và tỷ lệ trả thưởng cao nhất thị trường. Đừng bỏ lỡ! TONY02-11O

Comments are closed.