• Thu. Dec 11th, 2025

chattisgarhmint.com

सच की बात है

बाढ़ और डुबान क्षेत्र के लिए निगम प्रशासन अलर्ट

Bychattisgarhmint.com

Aug 26, 2024
बाढ़ और डुबान क्षेत्र के लिए निगम प्रशासन अलर्ट


निगम प्रशासन द्वारा बाढ़ से निबटने और पानी निकासी के लिए किए जा रहे हैं कार्य


रायगढ़। लगातार हो रही बारिश से निगम क्षेत्र के कयाघाट पुल के ऊपर से केलो नदी का पानी उफान पर है। बाढ़ की स्थिति न बने और पानी निकासी बेहतर हो इसे देखते हुए निगम प्रशासन द्वारा पूर्ण निगरानी की जा रही है। निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने रविवार की सुबह कयाघाट पुल एवं मरीन ड्राइव शनि मंदिर रोड से आगे पचरी घाट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने केलो नदी के दोनों छोर की बस्तियों पर बाढ़ आपदा से सावधानी संबंधित सूचना प्रसारित करने मुनादी कराने के साथ पानी का लेबल बढ़ने पर पानी निकासी शीघ्र बहाल करने निगम स्वास्थ्य, जल और तकनीकी विभाग के अधिकारियों को तैयारी रखने के निर्देश दिए।
लगातार हो रही बारिश को देखते हुए केलो नदी पर जल स्तर बढ़ने की सूचना पर निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने कयाघाट पुल, मरीन ड्राइव पचरी आदि नदी से लगे हुए दोनों किनारों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नदी के किनारे बसे क्षेत्र में जल स्तर बढ़ने की सूचना और जलस्तर बढ़ने या बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर सावधानी बरतते हुए निगम प्रशासन को सूचना देने संबंधित मुनादी कराने के निर्देश दिए। निर्देश के तहत सुबह से ही संबंधित नदी के दोनों किनारे क्षेत्र में मुनादी कराई गई। मुनादी संबंधित कार्य निगम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं एस एल आर एम सेंटर सुपरवाइजर ने किया। कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने कयाघाट पुल के दोनों ओर कर्मचारी रखने और सूचना देने की बात कही। इसी तरह उन्होंने शनिचरी मंदिर होते हुए मरीन ड्राइव स्थित पचरी पर जल स्तर बढ़ने पर संबंधित क्षेत्र के रहवासियों द्वारा निस्तारी नहीं करने संबंधित सूचना देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने शहर के सभी जल भराव क्षेत्र पर निगरानी रखने, जल भराव की स्थिति निर्मित होने पर पानी निकासी बहाल करने के लिए जेट सक्शन मशीन, जेसीबी एवं सक्शन वैन मशीन की तैयारी रखने के निर्देश स्वास्थ्य, विभाग एवं जल विभाग के अधिकारियों को दिए। उनके द्वारा पूर्व की योजना अनुसार जल भराव की स्थिति होने पर वैकल्पिक नाला निर्माण, नाले के अतिरिक्त पानी को डाइवर्ट करने के लिए कच्ची नाला निर्माण, नालों में फंसे हुए कचरा एवं अपशिष्ट सामग्री को बाहर निकलने और मशीनों की उपयोग कर प्रभावित क्षेत्रों में जल्द ही राहत पहुंचाने के लिए निगम के सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

3 thoughts on “बाढ़ और डुबान क्षेत्र के लिए निगम प्रशासन अलर्ट”
  1. Качественный маркет магазин аккаунтов предоставляет доступ заказать лучшие расходники для бизнеса. Ключевое преимущество данной площадки — это наличии эксклюзивной образовательной секции, где написаны рабочие мануалы по SMM. На сайте доступны аккаунты Google, Twitter, Telegram под любые цели: начиная с саморегов до трастовыми профилями с друзьями. Переходите к нам, изучайте обучающие кейсы, общайтесь чтобы лейте в плюс с помощью нашего сервиса без задержек.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *