• Tue. Jul 7th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, 103 आवेदन प्राप्त

Bychattisgarhmint.com

May 22, 2026


एमआईसी की बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय


रायगढ़। नगर निगम रायगढ़ में आज महापौर श्री जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक हुई। इस दौरान शहर विकास, जल प्रदाय व्यवस्था, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा एवं जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रस्तुत प्रमुख प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में रायगढ़ निगम कार्यालय से कायाघाट चौक आर.ओ.बी. तक स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्य के लिए तैयार किए गए लगभग 64.58 लाख रुपये के प्राक्कलन को तकनीकी स्वीकृति हेतु शासन को भेजने का निर्णय लिया गया। इस कार्य से क्षेत्र में रात्रिकालीन आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।
सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न पेंशन योजनाओं के पात्र हितग्राहियों की सूची का अनुमोदन भी किया गया। परीक्षण उपरांत इंदिरा गांधी वृद्धा पेंशन योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के कुल 8 पात्र हितग्राहियों के प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई।
शहर की पेयजल व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 09 एमएलडी फिल्टर प्लांट के रेनोवेशन एवं अपग्रेडेशन कार्य के लिए लगभग 350 लाख रुपए के प्राक्कलन को मंजूरी के लिए शासन को भेजने पर सहमति बनी। यह कार्य 15वें वित्त आयोग के टाइड वॉटर फंड के अंतर्गत कराया जाएगा।
इसी कड़ी में जर्जर हो चुके 09 एमएलडी इंटेकवेल के स्थान पर नवीन इंटेकवेल निर्माण, पाइप लाइन विस्तार एवं संबंधित कार्यों के लिए लगभग 476.45 लाख रुपये की कार्ययोजना को भी सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। इस कार्य से भविष्य में शहर की जलापूर्ति व्यवस्था अधिक सुचारू एवं प्रभावी हो सकेगी।
बैठक में वार्ड क्रमांक 27 स्थित फॉरेस्ट ऑफिस के पास गार्डन विकास कार्य हेतु लगभग 84.06 लाख रुपये की राशि के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। प्रस्तावित उद्यान निर्माण से नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक मनोरंजन एवं हरित वातावरण की सुविधा उपलब्ध होगी।
नगर निगम के जल एवं उद्यान विभाग के विभिन्न कार्यों के संचालन के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 102 प्लेसमेंट कर्मचारियों की व्यवस्था संबंधी प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें पंप ऑपरेटर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, माली एवं श्रमिक शामिल हैं।
बैठक में शहर के विभिन्न वार्डों में संचालित सार्वजनिक शौचालयों को स्वच्छता श्रृंगार योजना में शामिल करने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी। इसके अंतर्गत चयनित शौचालयों की साफ-सफाई, रखरखाव एवं संचालन व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा।
महापौर परिषद की बैठक में जनहित एवं शहर विकास से जुड़े प्रस्तावों को प्राथमिकता देते हुए निगम प्रशासन को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एमआईसी की बैठक में प्रस्ताव से संबंधित संपूर्ण जानकारी कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने दी। बैठक में एमआईसी सदस्य श्री सुरेश गोयल, श्री पंकज कंकरवाल, श्री अशोक यादव, श्रीमती पूनम सोलंकी, मुक्तिनाथ बबुआ, श्रीमती त्रिवेणी डहरे, श्री अमित शर्मा, श्री आनंद भगत सहित सभी विभाग प्रमुख अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

2 thoughts on “सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, 103 आवेदन प्राप्त”
  1. I’m amazed, I havee tto admit. Seldxom doo I encoynter a blog that’s both ducative andd interesting, andd
    without a doubt, yoou hasve hitt thee nqil on tthe
    head. Thhe issue iis something ttoo feew pepple aare soeaking itelligently about.
    I’m very hapy I came across this dring mmy searchh ffor something regardding this.

    Heree iss my weeb page; iporn.win

  2. Hi there! This iis mmy firstt commen ere
    so I jus wanted tto giive a quick shout out annd tesll you I really ejoy reading through yopur blog posts.
    Caan you recommewnd anyy other blogs/websites/forums that go over
    the sake topics? Thans a lot!

    Feeel freee to surrf too my web-site – txxxvideos.com
    (Kyle)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *