• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    लर्निंग लाइसेंस बनाने शिविर में युवक-युवतियों की उमड़ी भीड़, 246 आवेदकों को शिविर में ही बनाकर दिया गया लर्निंग लाइसेंस

    Bychattisgarhmint.com

    Jan 27, 2024
    Spread the love

    ● यातायात पुलिस और परिवहन विभाग रायगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में लर्निंग लाइसेंस शिविर का हुआ सफल आयोजन

                       रायगढ़ । जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 मनाया जा रहा है, जिसमें यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है ।
    
           इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं जिला परिवहन अधिकारी श्री दुष्यंत रायस्त व ट्रैफिक डीएसपी श्री रमेश कुमार चन्द्रा के मार्गदर्शन पर यातायात पुलिस एवं जिला परिवहन विभाग रायगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता माह में आज तेरहवें दिवस जिला मुख्यालय स्थित स्थानीय रामलीला मैदान में नवीन वाहन चालकों के लिए लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया ।
    
                      विदित हो कि लर्निंग लाइसेंस शिविर के आयोजन की सूचना पूर्व से यातायात और परिवहन विभाग द्वारा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से आमजन को सूचित किया गया था जिसमें लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने आवेदकों को परिवहन विभाग के साइट में जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर दस्तावेज प्रिंट कराकर आधार कार्ड, शैक्षणिक दस्तावेज और दो पासपोर्ट साइज फोटो, चालान प्रति के साथ शिविर में लाने निर्देशित किया गया था जिस पर आज काफी संख्या में लर्निंग लाइसेंस बनाने युवक-युवतियों शिविर पहुंचे । शिविर में आवेदकों के फार्म की जांच उपरांत 246 आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस बनाकर वितरण किया गया है, शेष आवेदकों को शीघ्र लर्निंग लाइसेंस प्राप्त होगा । लर्निंग लाइसेंस शिविर के आयोजन में परिवहन उप निरीक्षक श्रीमती मंजू ध्रुव, थाना यातायात के सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर नायक, सहायक उप निरीक्षक दौलत सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक मुकेश चौहान, हेमसुंदर साहू, आरक्षक बलवन राठिया, नितेश लकड़ा, विजय सिदार की विशेष सहभागिता एवं नेहरू युवा संगठन केंद्र रायगढ़ के वॉलिंटियर्स का पूर्ण सहयोग रहा । यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की अपील है कि सुरक्षित यातायात के लिए यातायात नियमों का पालन करें ।