• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    डीआईजी राम गोपाल गर्ग ने ली रायगढ़ पुलिस अधिकारियों की वर्चुअल बैठक

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 8, 2023
    Spread the love

    चुनावी तैयारी, बैंकों की सुरक्षा, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल व विजुअल पुलिसिंग पर दिए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश

    अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करने हेतु किया निर्देशित

    रायगढ़ , आज दिनांक 08.10.2023 के सुबह उप पुलिस महानिरीक्षक रायगढ़ रेंज श्री राम गोपाल गर्ग द्वारा रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग लिया गया जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार समेत जिले के राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी व उप निरीक्षक स्तर के अधिकारीगण सम्मिलित हुए । वर्चुअल मीटिंग में डीआईजी रामगोपाल गर्ग ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से चुनावी तैयारी के संबंध में जानकारी लिया गया तथा चुनाव कराने आने वाले अर्धसैनिक बलों के ठहरने, आवागमन इत्यादि के संबंध में चर्चा कर कर महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये हैं । डीआईजी श्री रामगोपाल गर्ग द्वारा शीघ्र आचार संहिता लागू होने की जानकारी देकर सभी को आचार संहिता का पालन करने व प्रभावी रूप से पालन करने कहा गया । उन्होंने अधिकारियों को फ्लांईग स्क्वॉड व एसएसटी की टीमों को अच्छे से ब्रीफ कर बॉर्डर चेक पोस्ट पर अवैध शराब व अन्य किसी अवांछित सामग्रियों की सघन जांच व कार्यवाही के निर्देश दिए । मीटिंग में उन्होंने जमीन संबंधी विवाद में अनिवार्य रूप से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का निर्देश दिया गया तथा अधिकारियों को निर्देशित किये कि रात्रि में गस्त में लगे जवानों को ब्रीफ करें कि वे रात्रि आने जाने वालों से रोक-ठोक किया करें । ट्रैफिक को लेकर उन्होंने निर्देशित किया कि अनावश्यक सड़क पर खड़े ट्रैकों व वाहनों पर कार्यवाही किया जावे । उन्होंने आने वाले समय में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होना बताकर उन्हें सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगाह रखने एवं अनर्गल, भड़काऊ पोस्ट डालने वालों को चिन्हित कर कार्यवाही का निर्देश दिया गया है । बैंक सुरक्षा को लेकर उन्होंने निर्देशित किया कि प्रतिदिन बैंकों की चेकिंग की जानी चाहिए, किराएदारों की नियमित जांच हो तथा जेल से रिहा होने वाले संपत्ति संबंधी अपराधों के आरोपियों की लिस्टिंग कर निगाह रखी जायें । अपराधों में कमी लाने विजुअल पुलिसिंग के साथ लघु व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही अधिक से अधिक करें । डीआईजी ने सभी पुलिस अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करने हेतु निर्देशित किया और कहा के जनता से सौद्र व्योहार करें। किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी भी दी।

    42 thoughts on “डीआईजी राम गोपाल गर्ग ने ली रायगढ़ पुलिस अधिकारियों की वर्चुअल बैठक”
    1. I personally find that the transparency around intuitive UI is refreshing and builds trust. The dashboard gives a complete view of my holdings.

    Comments are closed.