• Tue. Jun 16th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित, 24 घंटे मिलेगी सहायता

Bychattisgarhmint.com

Jun 15, 2026

रायगढ़, 15 जून 2026/ नीट यूजी 2026 के सुचारू एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार परीक्षा संबंधी शिकायतों, सूचनाओं एवं आवश्यक समन्वय के लिए यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा। शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ में कक्ष क्रमांक-42 में नियंत्रण कक्ष संचालित किया जा रहा है। इसके लिए दूरभाष क्रमांक 07762-223750 जारी किया गया है, जिस पर अभ्यर्थी, पालक एवं आम नागरिक परीक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे तथा आवश्यक शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।
नियंत्रण कक्ष के निर्बाध संचालन के लिए 22 जून 2026 तक नगर सैनिकों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। प्रथम एवं द्वितीय पाली में कर्मचारियों की तैनाती कर चौबीसों घंटे निगरानी और सूचना संप्रेषण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जारी आदेश में जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री अंशुल देवांगन को नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं परीक्षा से संबंधित शिकायतों एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए नोडल अधिकारी श्री पवन अग्रवाल एनटीए तथा प्रशासनिक नोडल अधिकारी श्री धनराज मरकाम, डिप्टी कलेक्टर को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *