• Wed. Nov 18th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    स्मार्ट मीटर से डरे नहीं यह सिर्फ अफवाह है – ईई विद्युत पी सी महानंदा

    Bychattisgarhmint.com

    Feb 18, 2026
    Spread the love

    सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 फ़रवरी 2026/क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर चल रही उलझन व अफवाहों के बीच विद्युत विभाग के अधिकारी प्रफुल्ल चंद्र

    महानंदा ने कहा कि, स्मार्ट मीटर पूरी तरह भरोसेमंद है और इनमें किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं है। स्मार्ट मीटर पूरी तरह ऑटोमेटिक सिस्टम पर काम करते हैं। इनमें इंसानी हस्तक्षेप नहीं होता, इसलिए गलत रीड़िग या गलत बिल की संभावना बहुत कम रहती है। साथ ही इससे बिजली चोरी पर भी रोक लगेगी। मीटर लगाने के बाद उसकी जानकारी एसएपी सिस्टम में दर्ज की जाती है। इसके बाद नया बिल स्मार्ट मीटर की रीडिंग के आधार पर जारी होता है।

    उपभोक्ताओं के सवालों पर प्रफुल्ल चंद्र महानंदा ने बताया कि, कुछ मामलों में मानवीय भूल से मीटर की जानकारी दर्ज नहीं हो पाती, जिससे औसत बिल जारी हो जाता है। ऐसे मामलों में शिकायत मिलने पर विभाग तुरंत सुधार करता है और पहले जारी औसत बिल को समायोजित कर देता है। अगर किसी उपभोक्ता को एकमुश्त ज्यादा बिल मिलता है तो नियम के अनुसार स्लैब की सुविधा देकर बिल को समायोजित किया जाता है। स्मार्ट मीटर या बिलिंग से जुडी किसी भी समस्या के लिए संबंधित फील्ड ऑफिसर से संपर्क करें ।