• Tue. Oct 27th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    ऑपरेशन आघात में नशे पर दोहरी चोट पूंजीपथरा और पुसौर पुलिस की कार्रवाई में गांजा तस्करी पर प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

    Bychattisgarhmint.com

    Apr 25, 2026
    Spread the love

    पूंजीपथरा पुलिस ने कार सवार तस्करों पर की रेड, 2.728 किलोग्राम गांजा और नगदी जब्त

    पुसौर पुलिस ने औरदा डीपापारा चौक में आरोपी को गांजा बिक्री करते रंगे हाथ दबोचा

    “ऑपरेशन आघात” के तहत एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान जारी

    25 अप्रैल, रायगढ़ । रायगढ़ पुलिस द्वारा एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पूंजीपथरा और थाना पुसौर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए गांजे की अवैध खेप बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

    🔹 I20 कार में गांजा बेचने आए दो तस्करों को पूंजीपथरा पुलिस ने दबोचा पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में 23 अप्रैल 2026 को मुखबिर सूचना पर ग्राम तुमीडीह महुआ चौक पठान कॉलोनी के पास पुलिस ने दबिश दी, जहां कुछ व्यक्ति I20 कार से गांजा लेकर ग्राहकों की तलाश में बैठे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों खिरोधर यादव निवासी जिला जशपुर और पुरुषोत्तम यादव निवासी ग्राम तुमीडीह को पकड़ा, जबकि एक आरोपी कार क्रमांक CG13BH5917 लेकर मौके से फरार हो गया। विधिवत तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो थैलों में कुल 2.728 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 24,500 रुपये है। साथ ही गांजा बिक्री की 5,000 रुपये नगद रकम भी जब्त की गई। कुल 29,500 रुपये की जप्ती कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। फरार आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

    🔹 औरदा डीपापारा में आरोपी को गांजा बेचने ग्राहक तलाश कर रहा आरोपी गिरफ्तार “ऑपरेशन आघात” अभियान के तहत कल 25 अप्रैल को थाना पुसौर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ग्राम औरदा डीपापारा चौक में कार्रवाई करते हुए आरोपी साधराम सिदार (71 वर्ष) को गांजा बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के निर्देशन में की गई घेराबंदी के दौरान आरोपी के कब्जे से 745 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत 7,450 रुपये है, बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना पुसौर में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की यह लगातार कार्रवाई स्पष्ट करती है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्ती से अमल किया जा रहा है और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

    👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : “नशे के अवैध कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की सख्त नजर है। युवाओं को नशे के जाल से बचाने और समाज को सुरक्षित रखने के लिए ऐसे कारोबारियों पर लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”

    2 thoughts on “ऑपरेशन आघात में नशे पर दोहरी चोट पूंजीपथरा और पुसौर पुलिस की कार्रवाई में गांजा तस्करी पर प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार”
    1. But in order to get the reward you should have done rich-vulnerability submissions
      most probably the ones that have been listed in the targets by
      the company. Along with them, the company also stays in contact with
      the private bug bounty for a few years in order to keep their
      interface safe. They stay engaged with the security community and are responsible for the disclosure and keeping a check on the bugs.

      References:
      payidpokies1

    Comments are closed.