• Thu. Oct 22nd, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

आंगनबाड़ी केन्द्रों में मनाया गया ईसीसीई दिवस 

Bychattisgarhmint.com

Dec 11, 2025


रायगढ़, 11 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में परिवर्तन और नई पहल के तहत ईसीसीई दिवस जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में मनाया गया। उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में माह अक्टूबर 2025 से माह के 10 तारीख को प्रतिमाह ईसीसीई दिवस मनाया जाता है। माह अक्टूबर से इसे नियमित रूप से आयोजन किया जा रह है। ईसीसीई आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को नियमित उपस्थिति अभिभावकों में प्रारंभिक बाल्यावस्था और आंगनबाड़ी की भूमिका के प्रति बढ़ती समझ तथा शिक्षिकाओं में नियमित गतिविधियां संचालित करने की प्रेरणा मिलती है। बाल्यावस्था में बच्चों का शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास तेजी से बढ़ता है इसलिए ईसीसीई दिवस का आयोजन किया जाता है। दिसम्बर माह के आयोजन का मुख्य विषय बच्चों का नृत्य एवं खेल था, जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को नृत्य कराया गया तथा मुक्त खेल का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के माता एवं पालक भी आंगनबाड़ी केन्द्रों में उपस्थित रहें। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने प्रत्येक माह ईसीसीई दिवस निर्धारित तिथि पर सभी केन्दों में मनाने के निर्देश विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिए।

One thought on “आंगनबाड़ी केन्द्रों में मनाया गया ईसीसीई दिवस ”

Comments are closed.