• Sat. Nov 7th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    समाधान शिविर में शासन की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे पात्र हितग्राही

    Bychattisgarhmint.com

    May 23, 2025
    Spread the love

    कोड़तराई, बरभौना एवं खम्हार में आयोजित हुआ समाधान शिविर
    रायगढ़, 23 मई 2025/ सुशासन तिहार के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के कोड़तराई ग्राम पंचायत में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त समाधान शिविर में 15 ग्राम पंचायत शामिल हुए। ग्रामीणों को शासन की योजनाओ के बारे में संबंधित विभाग प्रमुख द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में कुल 355 आवेदन प्राप्त हुए जिनका यथासंभव निराकरण शिविर स्थल पर किया गया।
    इस दौरान योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को शिविर में विभागीय योजनाओं लाभान्वित किया गया। जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से 7 हितग्राही को राशन कार्ड, 5 हितग्राही को पीएम आवास की चाबी सौंपी गई। इसी तरह कृषि विभाग से 2 हितग्राही को पीएम किसान सम्मान निधि प्राप्त राशि का प्रमाण पत्र प्रदान की गई। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 हितग्राही को आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित किया गया।
               शिविर में श्रीमती सुजाता सुखलाल चौहान अध्यक्ष जनपद पंचायत रायगढ़, श्री रामश्याम डनसेना उपाध्यक्ष जनपद पंचायत रायगढ़, श्री गोपाल अग्रवाल, श्री सुखलाल चौहान और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ में  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रायगढ़ श्री राजेश साहू, तहसीलदार और विकास खंड अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
               धरमजयगढ़ के खम्हार में आयोजित शिविर में शासकीय प्राथमिक शाला नेवारडीह संकुल क्रिन्धा अंतर्गत 5 एवं प्राथमिक शाला कमोसीनडांड संकुल चाल्हा अंतर्गत तीन विद्यार्थियों का जाति प्रमाण-पत्र बनाया गया। इस अवसर पर डीडीसी पूर्णिमा लाला बैगा, हरिशचंद्र राठिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीनव राठिया, जनपद उपाध्यक्ष शिशुपाल गुप्ता, बीडीसी मैना बाई राठिया, यशवंत राठिया, जनकराम राठिया, धुहनी बाई बैगा, भरत साहू, टीकाराम पटेल, गोकुल यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
                खरसिया के बरभौना में आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत तेन्दूमुड़ी, दर्रामुड़ा, देहजरी एवं रजघटा के 15 हितग्राहियों को राशन कार्ड, उद्यान विभाग द्वारा 15 हितग्राहियों को पौधा वितरण, राजस्व विभाग द्वारा 12 हितग्राहियों को बी-1, ऋण पुस्तिका एवं खसरा-नक्शा वितरित किया गया। इसी तरह पशुधन विभाग द्वारा बरभौना के 4 हितग्राहियों को मिनरल मिक्चर, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड एवं 7 हितग्राहियों को सिकल सेल कार्ड वितरित किया गया। इस दौरान तीन हितग्राहियों को आवास तथा कृषि विभाग द्वारा एक हितग्राही को हैण्ड स्प्रेयर प्रदान किया गया। मौके पर गर्भवती महिलाओं की गोद भरायी तथा नन्हें बच्चों का अन्नप्रासन्न करवाया गया।
    26 मई को इन स्थानों पर लगेंगे समाधान शिविर
    सुशासन तिहार के तीसरे चरण में 26 मई को जिले के 05 स्थानों में प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनपद पंचायत अंतर्गत पुसौर के सुपा, खरसिया के हालाहुली, लैलूंगा के बीरसिंघा, धरमजयगढ़ के लिप्ती एवं नगरीय निकाय अंतर्गत रायगढ़ के कबीर चौक मंगल भवन शामिल है।