• Sat. Nov 14th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    सिविल डिफेन्स वालेंटियर के लिए माय भारत पोर्टल पर कर सकते है रजिस्ट्रेशन

    Bychattisgarhmint.com

    May 23, 2025
    Spread the love

    रायगढ़, 23 मई 2025/ वर्तमान समय में देश की सीमाओं पर बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों और संभावित संकटों को देखते हुए भारत सरकार द्वारा सिविल डिफेन्स वालेंटियर्स के रूप में आम नागरिकों को जोडऩे की पहल शुरू कर दी गई है। इस पहल के अंतर्गत हर क्षेत्र के नागरिक-विद्यार्थी, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, ड्राइवर, नाविक, बढ़ई, राजमिस्त्री, टेलीफोन ऑपरेटर, केबल टेक्नीशियन, सेवानिवृत्त अधिकारी एवं अन्य नागरिकों से राष्ट्र सेवा हेतु रजिस्ट्रेशन करने का आग्रह किया गया ह
             जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी, नगर सेना रायगढ़ ने स्वयं सेवकों से अनुरोध किया है कि उपरोक्त माय भारत पोर्टल के लिंक https://mybharat.gov.in  के माध्यम से या कार्यालय जिला सेनानी, नगर सेना नागरिक सुरक्षा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाए, रायगढ़ में उपस्थित होकर जानकारी भर सकते है। इस संबंध में संपर्क के लिए कार्यालय का दूरभाष नंबर 07762-223885 है।
              याद रखें, राष्ट्र पर हमला हम सभी पर हमला है। हमारी सेना यदि बॉर्डर पर युद्धरत है, तो हम भी तैनात है, अपने घरों को दुश्मनों से बचाने। सिपाही हम भी है, यदि अनुशासित एवं प्रशिक्षित हो सके। जो व्यक्ति खुद की रक्षा करना जानता है, वही दूसरों की रक्षा के लिये उपलब्ध हो सकता है। राष्ट्र को जरूरत है ऐसो प्रशिक्षित नागरिकों की। एक ऐसे नागरिक का प्रशिक्षित एवं जागरूक समूह जो हवाई आक्रमन, बाढ़, भूकम्प, भीषण दुर्घटना आदि में महत्वपूर्ण एवं जीवनोपयोगी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में प्रशासन कामददगार होती है एवं खुद को बचाना जानते हुए दूसरों की मदद करने में सहायक एवं उपयोगी होते है, तो समय ना गवायें, खुद को सिविल डिफेन्स ऑफिस में नामांकित करायें एवं अपनी सुविधानुसार प्रशिक्षण पाकर राष्ट्र सेवा में सहभागी बनें।
    सिविल डिफेन्स प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु ये दस्तावेज जरूरी
    सिविल डिफेन्स प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता है जिनमें रंगीन पासपोर्ट साईज वर्तमान का 02 फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण एवं आधार कार्ड की फोटोकॉपी जरूरी है। इसके लिए आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष होनी चाहिए।