9वीं से 12वीं पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग भी फ्री
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु सभी वर्ग के विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन 17 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया था। विद्यार्थी द्वारा आवेदन करने में यदि कोई त्रुटि हुई है तो 21 अप्रैल तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सारंगढ़ कोसीर रोड कालेज के पास कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर त्रुटि सुधार किया जा सकता है। 21 अप्रैल के बाद त्रुटि सुधार के लिए मौका नहीं मिलेगा और आवेदन निरस्त पर समस्त जिम्मेदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी।
प्रयास आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट तथा एनडीए जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी कराई जाती है। यह प्रवेश परीक्षा 10 मई 2026 को निर्धारित है। इच्छुक विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/

