Site icon chattisgarhmint.com

आंकलन शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया दिव्यांगों का चिकित्सकीय परीक्षण 

Spread the love

नशा मुक्त हो कर नशा न करने के लिए दिलाई गई शपथ
1 अप्रैल को मुकडेगा में होगा आंकलन शिविर का आयोजन 
रायगढ़, 30 मार्च 2025/ समाज कल्याण विभाग द्वारा 28 मार्च को लैलूंगा विकास खंड मुख्यालय के चिकित्सा केन्द्र में आंकलन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांग जनों की उपस्थिति रही। आयोजित शिविर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे से होने वाली जान लेवा बीमारियों से अवगत कराया गया। साथ ही नशा खोरी के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। मौके पर नशा मुक्त हो कर नशा न करने के लिए शपथ दिलाई गई। इसी तरह आगामी 1 अप्रैल को लैलूंगा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मुकडेगा में भी दिव्यांग जनों के लिए आंकलन शिविर का आयोजन किया जाएगा। 
         उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग जनों के लिए रायगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आंकलन चिन्हांकित शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रायगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा स्थानीय जनपद पंचायत के एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ  के सहयोग से शिविर में पहुँचने वाले दिव्यांग जनों की चिकित्सीय परीक्षण कर उन्हें उचित मार्ग दर्शन एवं लाभ की सुविधा प्रदान कर रहे हैं।

Exit mobile version