• Wed. Feb 18th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

धान बिक्री से मिले रूपये से किसान जगतराम चौहान करेंगे बेटे की शादी

Bychattisgarhmint.com

Dec 8, 2025
Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 दिसंबर 2025/खरीफ वर्ष 2025-26 में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम गंधराचुवा के किसान जगतराम चौहान ने अपने धान की उपज को धान खरीदी केन्द्र कनकबीरा में राज्य सरकार को बिक्री कर उस राशि से अपने बेटे की शादी करने का सपना संजोया है। लगभग 3 एकड़ की भूमि से उपजे धान को किसान जगतराम ने बिक्री किया है। उन्होंने कहा कि धान बेचने से जो राशि मिलेगी उस राशि और जमा पूंजी को मिलाकर वे बेटे की शादी करेंगे। प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य 3100 रूपए धान खरीदी से किसान खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने पर धन्यवाद देते हुए राज्य सरकार के टोकन सिस्टम का सराहना करते हुए कहा कि पहले उन्हें टोकन के लिए लाइन लगाना पड़ता था, अब ऑनलाइन सुविधा हो गया है। अब मोबाईल में एप्प से अपने हाथ में अपना टोकन काट सकते हैं। सुविधा के संबंध में किसान जगतराम ने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में बैठने की व्यवस्था, हमाल, पानी, अच्छा बारदाना सब मिल रहा है, किसानों को परेशानी नहीं हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *