• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    रायगढ़ में जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

    Bychattisgarhmint.com

    Sep 28, 2025
    Spread the love

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने वार्ड क्रमांक 41 तुर्कूमुडा में सीसी रोड एवं शेड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
    रायगढ़, 28 सितम्बर 2025/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज रायगढ़ निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 41 तुर्कूमुड़ा में 48.44 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड एवं 10 लाख रुपए की लागत शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने संतोषी मंदिर के पास छठ घाट निर्माण हेतु 15 लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा भी की। मौके पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू उपस्थित रहे। 
             वित्त मंत्री श्री चौधरी ने क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों के लिए वार्डवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यहां सड़क निर्माण के साथ अन्य कार्य किए जा रहे है इससे जनसामान्य को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने निर्माण कार्य को लेकर नगर निगम एवं संबंधित ठेकेदार को उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों को जनोपयोगी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करें।
                वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इससे क्षेत्र के विकास, आधारभूत संरचना को मजबूती मिलने के साथ ही लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि रायगढ़ के विकास के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए दो साल का बोनस दिया गया। इसी तरह किसानों से 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल के मान से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा जा रहा है। रामलला दर्शन योजना के माध्यम से बुजुर्गो को अयोध्या धाम के दर्शन कराए जा रहे है। अब तक रायगढ़ जिले के 1200 से अधिक श्रद्धालु योजना का लाभ लेक चुके है और अयोध्या, काशी सहित अन्य तीर्थो का दर्शन कर चुके है। राज्य सरकार के गठन के बाद बड़ी संख्या में आवास निर्माण को स्वीकृति दी गई है और इनका कार्य तेजी से जारी है। इससे गरीब परिवारों का पक्का मकान का सपना साकार हो रहा है।
                वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, विद्युत, सड़क, चिकित्सा जैसे मूलभूत विकास के साथ ही नई पीढ़ी को भी ऊंचाई तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। रायगढ़ संभाग मुख्यालय से बाहर पहला जिला है जहां प्रयास विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। यहां पढ़ाई के साथ ही आवासीय सुविधाएं उपलब्ध है। जहां इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ जैसे विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करवायी जा रही है। राष्ट्रीय स्तर के लाईब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराने नालंदा परिसर की स्थापना की जा रही। जहां युवा विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी आसानी से कर पायेंगे। इसी इसी प्रकार संगीत महाविद्यालय, ऑक्सीजोन जैसे अन्य प्रोजेक्ट पर भी कार्य प्रारंभ हो चुका है। 
              इस अवसर पर श्री सुरेश गोयल, श्री पंकज कंकरवाल, श्री मुक्तिनाथ बबुआ, श्री डोलनारायण नायक, श्री शैलेष माली, वार्ड पार्षद श्रीमती आशा खडिया, श्री उसतराम भट्ठ, श्री यादराम साहू, श्री नरेश पटेल, श्री राजा क्षत्रिय, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, एसडीएम रायगढ़ श्री महेश शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    4 thoughts on “रायगढ़ में जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी”

    Comments are closed.